Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    1 week ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के विज्ञान संकाय (वनस्पति विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी एवं प्राणि विज्ञान) द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन महाविद्यालय के इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल (IIC) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. विकास शर्मा, सहायक आचार्य, एमआरसी, एमएनआईटी, डॉ. शबोरी भट्टाचार्य, सह-आचार्य एवं महाविद्यालय की समस्त उप-प्राचार्य महोदया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्राओं ने पोस्टर प्रस्तुति एवं मॉडल प्रदर्शनी के माध्यम से अपने वैज्ञानिक विचारों, नवाचारों एवं रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक सोच का विकास करना, अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाना तथा व्यावहारिक ज्ञान को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में कुल 136 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, जैव प्रौद्योगिकी तथा आधुनिक विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर उत्कृष्ट मॉडल एवं पोस्टर प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा सभी प्रस्तुतियों का अवलोकन कर श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया गया तथा विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संकाय सदस्यों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा छात्राओं में विज्ञान के प्रति नवीन उत्साह एवं जिज्ञासा का संचार हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    4th जस्टिस एस.सी. अग्रवाल मैमोरियल लैक्चर
    Next Article
    समापन समारोह – राजस्थान विज्ञान महोत्सव 2026

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment