Language Settings

प्रधानमंत्री 29 नवंबर को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे

1 day ago

31

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे।

डॉ. भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को असम के सदिया में हुआ था। ‘सुधाकंठ’ और ‘ब्रह्मपुत्र के गायक’ (बार्ड ऑफ द ब्रह्मपुत्र) के रूप में याद किए जाने वाले, डॉ. हजारिका का असम और पूरे देश के सांस्कृतिक इतिहास में एक विशेष स्थान है। एक महान गायक, संगीतकार, गीतकार, फिल्मकार और लेखक के रूप में, उन्होंने अपनी रचनाओं के जरिए आम लोगों की आकांक्षाओं एवं भावनाओं को आवाज दी। असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र की लोक परंपराओं से जुड़े, उनके संगीत ने भाषाई एवं भौगोलिक सीमाओं को पार करके इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पूरे भारत और उसके बाहर के लोगों तक पहुंचाया।

अपने कलात्मक योगदानों के अलावा, डॉ. हजारिका एक मानवतावादी और सामाजिक विचारक थे। उनके कार्यों ने समानता, मानवीय गरिमा, सामाजिक सद्भाव और विश्व बंधुत्व को बढ़ावा दिया। उन्होंने असम की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने और भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाने में भी योगदान दिया। भारतीय संगीत, सिनेमा और संस्कृति में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले। वर्ष 2019 में, उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से विभूषित किया गया।

जन्म शताब्दी समारोह 8 सितंबर 2025 को शुरू हुआ। इस समारोह ने संगीत, साहित्य, सिनेमा और समाज के क्षेत्र में डॉ. हजारिका के योगदान को फिर से जानने और समझने का अवसर प्रदान किया। इस समारोह में उनके आदर्शों की प्रासंगिकता, उनकी रचनात्मक प्रतिभा के सदाबहार आकर्षण और मानवता, सद्भाव एवं विश्व बंधुत्व के उनके संदेश को भी रेखांकित किया गया। 

------------------------------

 

Click here to Read More
Previous Article
नीट, जेईई और यूजीसी नेट अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव, खो गया स्कोरकार्ड तो नहीं मिलेगी हार्ड कॉपी; एनटीए ने जारी किए नए नियम
Next Article
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, सीआरपीएफ की निगरानी में हुई रस्म

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment