Language Settings

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, सीआरपीएफ की निगरानी में हुई रस्म

6 hours ago

9

0

मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर शनिवार शाम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया। पहाड़ी पर बने पारंपरिक दीपस्तंभ पर शाम पांच बजे दीप जलाने की रस्म पूरी हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा संभाली, जबकि मद्रास हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश भी धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से पहाड़ी पर जाने के लिए केवल 50 लोगों को अनुमति दी गई थी। दीप प्रज्वलन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। दरअसल, तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपस्तंभ और दरगाह के बीच महज 15 मीटर की दूरी है। इसी वजह से लंबे समय से यहां दीप जलाने को लेकर विवाद चल रहा है। धार्मिक परंपरा और स्थल के अधिकार को लेकर उठे विवाद ने कानूनी रूप भी ले लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पहाड़ी के पारंपरिक दीपस्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति दी थी। हालांकि, राज्य सरकार और मंदिर प्रशासन ने उस दिन निर्धारित स्थान के बजाय उचि पिल्लैयार मंदिर में दीप प्रज्वलित किया था। इस पर विवाद और गहरा गया। 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने मंदिर के ट्रस्टियों को हटाने का आदेश दिया और दीपस्तंभ पर दोबारा दीप जलाने के निर्देश दिए। इसके बाद शनिवार को न्यायालय के आदेश के अनुरूप धार्मिक रस्म पूरी की गई।

दक्षिण भारत का प्रमुख प्रकाश पर्व है कार्तिगई दीपम

कार्तिगई दीपम तमिलनाडु का प्रमुख हिंदू प्रकाश पर्व है। इसे भगवान शिव के ज्योतिर्मय स्वरूप का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु घरों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित करते हैं। कार्तिगई नक्षत्र और पूर्णिमा के विशेष संयोग पर आयोजित होने वाला यह पर्व दक्षिण भारत की धार्मिक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है।

-------------------

 

Click here to Read More
Previous Article
प्रधानमंत्री 29 नवंबर को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे
Next Article
राहुल गांधी का आरोप- युवाओं का मानना है कि वोट चोरी हो रही, चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment