Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पुस्तकालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

    2 hours ago

    जयपुर. कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के पुस्तकालय में प्रथम वर्ष की नवागंतुक छात्राओं को पुस्तकालय की समस्त सुविधाओं व नियमावली से अवगत कराने हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को नियमित अध्ययन के साथ पुस्तकालय का अधिकाधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से मित्रता कर के ही आप अपने अपनी अनेक कलाओं को निखार सकते हैं । पुस्तकालयध्यक्ष मंजू राठौड़ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत किया और छात्राओं को पुस्तकालय से संबंधित कोहा, (आईएलएमएस) सॉफ्टवेयर, एनलिस्ट, सेज पब्लिकेशन, इनफ्लिबनेट विभिन्न ई-बुक सब्सक्रिप्शन एवं ई-पीजी पाठशाला के विषय में बताया इनका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय की छात्रा माया गोस्वामी, आस्था शर्मा ,पारुल गुर्जर,दिव्या कुमावत,भावना कल्याणवत और मुस्कान मुदगल ने नाट्य के माध्यम से छात्राओं को पुस्तकालय की नियमावली समझाई। उप-प्राचार्य डॉ. रंजुला जैन ने छात्राओं को प्रेरक पंक्तियाँ सुनाकर पुस्तकों व पुस्तकालय का महत्व समझाया और उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन में उप-प्राचार्य डॉ. मनीषा माथुर, डॉ. रंजना अग्रवाल एवं पुस्तकालय समिति संयोजक डॉ. सुनीता शेखावत के साथ लगभग 350 छात्राएँ उपस्थित रहीं। पुस्तकालय समिति सदस्य व पुस्तकालय कार्मिकों की इस आयोजन में सक्रिय भूमिका रही।

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रदेश में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह - थीम "हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी"
    Next Article
    गणित क्विज़ का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment