Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रदेश में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह - थीम "हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी"

    1 hour ago

    जयपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक 9वां राष्ट्रीय पोषण माह जन-आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा।

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री अनिल मलिक, भा.प्र.से. द्वारा जारी अर्द्धशासकीय पत्र के अनुसार इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का राष्ट्रीय शुभारंभ 9 सितंबर को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में होगा।

    इसी क्रम में निदेशालय, समेकित बाल विकास सेवाएँ, राजस्थान द्वारा पत्र जारी कर सभी उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए हैं।

    निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि इस वर्ष पोषण माह का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों को पोषण, देखभाल एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास के लिए सुदृढ़ करना तथा समुदाय में सामूहिक जिम्मेदारी एवं स्वामित्व की भावना विकसित करना है।

    इस वर्ष की मुख्य थीम है - "हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी"

    पांच प्रमुख उप-विषयों पर गतिविधियां आयोजित होंगी :-

    1. आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन।

    2. आंगनवाड़ी केन्द्रों पर ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन (HCM)।

    3. सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही।

    4. बाल्यावस्था विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन।

    5. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) : मातृ स्वास्थ्य हेतु नकद हस्तान्तरण।

    विभाग द्वारा तैयार गतिविधि कैलेण्डर के अनुसार सभी गतिविधियां स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय व अभिसरण से आयोजित की जाएंगी। पोषण माह के दौरान आयोजित सभी गतिविधियों की दैनिक प्रविष्टि जन-आंदोलन डैशबोर्ड पर की जाएगी।

    भारत सरकार ने अभियान को एकीकृत स्वरूप देने के लिए सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार और निम्न हैशटैग के उपयोग के निर्देश दिए हैं :-

    #HamariAnganwadiHamariJimmedari, #LocalKhanaProteinKhana, #HarAnganwadiAMCkiSajhedari, #MaaSangPoshan, #MaaKeSaathPoshanKeSang

    अभियान के लिए IEC सामग्री का लिंक सभी जिलों को उपलब्ध करा दिया गया है।

    अभियान अवधि के दौरान राज्य में प्रभावी आदर्श आचार संहिता की पालना भी सुनिश्चित की जाएगी।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एनसीईआरटी के राष्ट्रीय शिक्षक कवि-सम्मेलन में ज्ञानविहार स्कूल,जयपुर की शिक्षिका एवं कवयित्री रेनू 'शब्दमुखर' का चयन
    Next Article
    पुस्तकालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment