Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एनसीईआरटी के राष्ट्रीय शिक्षक कवि-सम्मेलन में ज्ञानविहार स्कूल,जयपुर की शिक्षिका एवं कवयित्री रेनू 'शब्दमुखर' का चयन

    1 hour ago

    जयपुर। राजधानी जयपुर के ज्ञान विहार स्कूल, मालवीय नगर की हिंदी शिक्षिका, साहित्यकार एवं कवयित्री रेनू 'शब्दमुखर' का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय 'शिक्षक कवि-सम्मेलन' के लिए हुआ है।

    राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी), एनसीईआरटी द्वारा 25 एवं 26 सितंबर 2026 को 'हिंदी माह–2026 : डिजिटल शिक्षा में हिंदी भाषा एवं साहित्य' विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के अंतर्गत शिक्षक कवि-सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। देशभर से प्राप्त स्वरचित कविताओं में से निर्णायक मंडल ने रेनू 'शब्दमुखर' की कविता का चयन किया है।

    एनसीईआरटी की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार ज्ञानविहार स्कूल जयपुर चयनित प्रतिभागी के रूप में रेनू शर्मा 'शब्दमुखर' नई दिल्ली में आयोजित इस राष्ट्रीय मंच पर अपनी स्वरचित कविता का पाठ करेंगी।

    रेनू शर्मा 'शब्दमुखर' का यह चयन न केवल उनके साहित्यिक सृजन की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है, बल्कि जयपुर तथा राजस्थान के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Falls to Rs 15,535 Per Gram as Domestic Rates Ease
    Next Article
    प्रदेश में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह - थीम "हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी"

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment