Language Settings

"पठतु संस्कृतम् , वदतु संस्कृतम्" के नारों से गूंज उठी मानसागर झील

2 months ago

368

0

संस्कृत सप्ताह 'संस्कृत सर्वस्व जीवनम 'का आयोजन राजस्थान शिक्षक प्रशिक्षण विद्यापीठ शाहपुरा बाग जयपुर में दिनांक 20 अगस्त 2026 से 27 अगस्त 2026 तक किया गया ।प्राचार्य डॉ. मनीषा शर्मा ने बताया कि संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत भाषा को आम जन की भाषा बनाने हेतु संस्कृत भाषा संवाद ,दैनिक जीवन प्रयोग शब्द संस्कृत के शब्दकोश ,संस्कृत गीत एवं श्लोक मंत्र प्रतियोगिता, संस्कृत प्रश्नोत्तरी (ऑनलाइन) ,संस्कृत शोभायात्रा, संस्कृत नृत्य एवं संस्कृत लघु नाटिका आदि का आयोजन किया गया।

अध्यक्ष ब्रज किशोर शर्मा ने बताया कि संस्कृत सप्ताह आयोजन का प्रमुख उद्देश्य संस्कृत भाषा, साहित्य ,संस्कृति एवं भारतीय परंपरा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि एवं ज्ञान की वृद्धि करना है।

विद्यापीठ सचिव डॉ. राजकुमार जोशी ने कार्यक्रम की संपन्नता पर कहा कि संस्कृत भाषा हमारी देव वाणी है और हम बहुत सौभाग्यशाली है कि इस भाषा में रचित रामायण ,महाभारत, गीता, पुराण ,उपनिषद जैसे ग्रंथ हमारा मान बढ़ाते हैं। संस्कृत सप्ताह में प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़- चढ़कर

भाग लिया। संस्कृत सप्ताह महोत्सव की संपन्नता पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए । संस्कृत सप्ताह के सफल आयोजन हेतु डॉ ज्योति वाला एवं डॉ सीमा अग्रवाल जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम संपन्नता की घोषणा की।

 

Click here to Read More
Previous Article
एआई और हाई-स्पीड माइक्रोस्कोपी से जीवन के रहस्यों को समझने पर विशेष प्लेनरी टॉक
Next Article
एलन शिक्षा संबल में मनाया रक्षाबंधन

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment