Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रेगुलर टेस्ट और सेल्फ-स्टडी रही सफलता की कुंजीः अनय जैन

    2 months ago

    रेगुलर टेस्ट और सेल्फ-स्टडी रही सफलता की कुंजीः अनय जैन

    जेईई-मेन सेशन-1

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट 

    पिताः डॉ. श्रेयांश जैन

    मांः डॉ. शालिनी जैन

    जन्मतिथिः 28 सितंबर 2008

     

    जनवरी सेशन में अनय जैन ने 300 में से 291 अंक प्राप्त कर 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। फरीदाबाद निवासी अनय जैन का कहना है कि उनकी सफलता में फैकल्टी की गाइडेंस, नियमित टेस्ट और सेल्फ-स्टडी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही। अनय के पिता डॉ. श्रेयांश जैन एवं माता डॉ. शालिनी जैन दोनों ही दिल्ली में चिकित्सक हैं। वर्तमान में अनय कक्षा 12वीं के विद्यार्थी हैं और पिछले एक साल से एलन के क्लासरूम स्टूडेंट हैं। अनय ने बताया कि मेरा मुख्य फोकस जेईई एडवांस परीक्षा पर था और जेईई मेन की तैयारी परीक्षा से कुछ दिन पहले ही की थी। मैं प्रतिदिन 12 घंटे से अधिक सेल्फ-स्टडी करता हूं और जेईई मेन की तैयारी के दौरान विशेष रूप से पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास किया तथा केमिस्ट्री और फिजिक्स के लिए एनसीईआरटी पुस्तकों पर अधिक ध्यान दिया। मैंने ऐसे स्टडी मैटेरियल का चयन किया जो जेईई मेन और जेईई एडवांस दोनों के लिए उपयोगी हो, जिससे उन्हें उच्च स्कोर हासिल करने में मदद मिली। अनय ने कक्षा 10वीं में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। पढ़ाई के अलावा उन्हें रनिंग, फुटबॉल और टेनिस खेलना पसंद है। उनका लक्ष्य जेईई एडवांस परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक हासिल कर आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों की गाइडेंस, नियमित टेस्ट, सेल्फ-स्टडी और माता-पिता के सहयोग को दिया।

    ...........................................

     

    निरंतर मेहनत से मिली सक्सेसः भावेश

     

    भावेश पात्रा, ओडिशा

    पिताः बिश्वजीत पात्रा (सीए)

    मांः जयश्री बेहरा 

    जन्मतिथिः 25 अप्रैल 2008

     

     

    देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन जनवरी 2026 सेशन में एलन के क्लासरूम स्टूडेंट ओडिशा निवासी भावेश पात्रा ने 100 परसेन्टाइल स्कोर किए हैं। भावेश ने अपनी तैयारी की शुरुआत शुरुआती कक्षाओं से ही कर दी थी और लगातार मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। भावेश पिछले छह साल से एलन का क्लासरूम स्टूडेंट है। भावेश ने 10वीं कक्षा 97.6 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की थी। भावेश ने बताया कि मैंने अपनी तैयारी के दौरान सबसे अधिक ध्यान अपने कॉन्सेप्ट्स को मजबूत करने पर दिया। उन्होंने नियमित रूप से क्लासेस अटेंड की। एलन में फैकल्टीज द्वारा दिए गए असाइनमेंट्स और स्टडी मैटेरियल का गहराई से अध्ययन किया और हर टेस्ट को गंभीरता से लिया। मेरा मानना है कि नियमित टेस्ट देने से अपनी कमजोरियों का पता चलता है और उन्हें सुधारने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने समय का सही प्रबंधन करते हुए सेल्फ स्टडी को भी उतना ही महत्व दिया और कठिन टॉपिक्स को बार बार दोहराकर मजबूत किया। मैं फिलहाल जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुटा हुआ हूं। क्योंकि मैं देश के प्रतिष्ठित आईआईटी कॉलेज से बीटेक करना चाहता हूं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    जेईई-मेन 2026 जनवरी सेशनः 13 लाख 4 हजार 653 स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी*
    Next Article
    राजस्थान शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: नए सत्र 2026-27 के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव, कक्षा 7 की लगभग सभी किताबें बदलेंगी

    Related रिजल्ट Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment