Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जयपुर ने QCI में रचा इतिहास, पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान

    1 hour ago

    जयपुर। रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, RIICO Institutional Area, सीतापुरा, जयपुर ने Quality Council of India (QCI) द्वारा आयोजित गुणवत्ता मूल्यांकन में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए Grade 'A' प्राप्त किया है। संस्थान ने अखिल भारतीय स्तर पर 16वीं रैंक तथा राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

    यह उपलब्धि D.Pharmacy (Diploma in Pharmacy) कार्यक्रम के लिए देशभर के 159 फार्मेसी संस्थानों के मूल्यांकन के आधार पर घोषित की गई है। इस प्रतिष्ठित सूची में रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक अधोसंरचना, अनुभवी संकाय, प्रयोगशाला सुविधाओं, छात्र-केंद्रित शिक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण संस्थागत व्यवस्थाओं के आधार पर यह स्थान प्राप्त किया।

    इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन प्रेम सुराणा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है तथा सभी विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

    वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराणा ने कहा कि QCI से प्राप्त यह सम्मान संस्थान की गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

    प्राचार्य डॉ. ताराचंद ने कहा कि यह सफलता संपूर्ण टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। संस्थान गुणवत्तापूर्ण फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

    इस उपलब्धि पर संस्थान में हर्ष का माहौल है तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी व्यक्त की।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कानोडिया स्कूल ऑफ लॉ फॉर वीमेन में वार्षिक दीक्षांत एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment