Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय में दो दिवसीय ‘संगम 2026’ का सफल आयोजन

    6 hours ago

    , 40 महाविद्यालयों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

    राजस्थान विश्वविद्यालय में श्री गुरु गोविंद सिंह चेयर फॉर नेशनल इंटीग्रेशन एंड सिख स्टडीज़, व्यंजना : द एक्सप्रेशन सोसाइटी, राजस्थान स्टडीज सेंटर एवं प्रज्ञा प्रवाह-जयपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय ‘संगम 2026’ का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन ‘लोकमंथन’ के प्री-इवेंट के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें जयपुर के लगभग 40 महाविद्यालयों से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रविंद्र भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय संस्कार भारती ने भारतीय संस्कृति, लोकपरंपराओं और युवाओं की सृजनात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम की समन्वयक एवं श्री गुरु गोविंद सिंह चेयर फॉर नेशनल इंटीग्रेशन एंड सिख स्टडीज़ की चेयरपर्सन डॉ. मीना रानी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और सांस्कृतिक चेतना को विकसित करने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं।

    दो दिवसीय आयोजन के दौरान हिंदी पोएट्री, इंग्लिश पोएट्री, डेविल्स एडवोकेट, आर्ट फ्यूजन, मास्क डिजाइनिंग, ट्विस्टेड टेल्स तथा हिंदी एवं इंग्लिश क्रिएटिव राइटिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही एक विशेष आर्ट एग्जीबिशन भी लगाई गई, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    आयोजन के समापन समारोह में प्रज्ञा प्रवाह से देवेश जी बंसल, मेरठ से कला की प्रोफेसर वंदना जी वर्मा तथा अर्थ एसोसिएशन की प्रमुख डॉ. हेमलता शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में प्रतिभागियों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना की गई।

    छात्र समन्वयक आदित्य परमार ने बताया कि ‘संगम 2026’ ने विद्यार्थियों को साहित्य, कला, अभिव्यक्ति और संस्कृति से जुड़ने का एक प्रभावी मंच प्रदान किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता का विशेष वातावरण देखने को मिला।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय में मराठी भाषा थोपने के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा: छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में फूंका राज्यपाल का पुतला
    Next Article
    62वाँ स्थापना दिवस मनाया

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment