Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    62वाँ स्थापना दिवस मनाया

    6 hours ago

    19 जुलाई 1965 में स्वर्गीय भागीरथ जी कानोड़िया द्वारा स्थापित, महिला शिक्षा एवं महिला सशक्तीकरण के लिए राजस्थान में अग्रणी कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय ने आज 18 जुलाई 2026 को 62वाँ स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में एडिशनल डीसीपी साउथ, कालिका इन्चार्ज रानू शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय की छः दशकों की उपलब्धियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय आज भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। महाविद्यालय निदेशक, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी ने महाविद्यालय के ध्येय वाक्य ‘आत्म दीपो भव’ का उल्लेख करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, आत्मबोध और आत्मप्रेरणा ही व्यक्ति की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने छात्राओं को अपनी कल्पनाओं को उड़ान देने, शिक्षा के महत्व को समझने और स्वयं के व्यक्तित्व का निरंतर विकास करने हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि रानू शर्मा ने कहा कि समाज और मन दोनों के बनाये बंधनों को तोड़ना आवश्यक है। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में छात्राओं को आत्मविश्वास, साहस और निरंतर प्रयास का संदेश दिया। साथ ही अपने संघर्षपूर्ण जीवन की यात्रा साझा करते हुए बताया कि उनकी प्रत्येक उपलब्धि में शिक्षकों का अमूल्य योगदान रहा है और कहा कि सफलता किसी एक बड़े प्रयास का परिणाम नहीं होती, बल्कि छोटे-छोटे निरंतर कदम ही व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुँचाते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त छात्राओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं एवं खेलों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. आँचल पुरी ने किया। इस आयोजन में महाविद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं समस्त प्राध्यापिकाओं सहित लगभग 600 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज की।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय में दो दिवसीय ‘संगम 2026’ का सफल आयोजन
    Next Article
    सफलता के लिए पेशन होना जरूरी है: पंशुल

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment