Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रावत पब्लिक स्कूल में बॉलीवुड फिल्म "भाई तेरा स्टार है" का भव्य प्रमोशनल इवेंट सम्पन्न

    55 minutes ago

    रावत एजुकेशनल ग्रुप के तत्वावधान में रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर, जयपुर स्थित निर्मला ऑडिटोरियम में आगामी बॉलीवुड फिल्म "भाई तेरा स्टार है" का भव्य प्रमोशनल इवेंट अत्यंत उत्साह, मनोरंजन एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रावत कॉलेज के विद्यार्थियों,रावत स्कूल के विद्यार्थियों,अभिभावकों, शिक्षकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं फिल्म प्रेमियों की भारी उपस्थिति रही। पूरे ऑडिटोरियम में कलाकारों की एक झलक पाने के लिए विशेष उत्साह देखने को मिला।

    कार्यक्रम का शुभारंभ रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी. एस. रावत, चेयरपर्सन श्रीमती निर्मला रावत द्वारा फिल्म की स्टार कास्ट का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के साथ किया गया। इस अवसर पर रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रावत पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति, साहित्य, खेल एवं सिनेमा जैसी रचनात्मक विधाओं से जोड़ने का कार्य करता रहा है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नई सोच, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

    कार्यक्रम में फिल्म के प्रमुख कलाकार राघव जुयाल, विकल्प मेहता एवं निहारिका ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समूचे ऑडिटोरियम को उत्साह से भर दिया। कलाकारों ने विद्यार्थियों के साथ खुलकर संवाद किया तथा अपने संघर्ष, मेहनत और सफलता की प्रेरणादायी यात्रा साझा की। उन्होंने अभिनय जगत के रोचक अनुभवों के साथ फिल्म "भाई तेरा स्टार है" से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी सुनाए। विद्यार्थियों ने कलाकारों से अनेक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने बड़े ही आत्मीय एवं मनोरंजक अंदाज़ में उत्तर दिया।

    कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक प्रश्नोत्तरी, संवाद सत्र, फिल्म के लोकप्रिय संवादों की प्रस्तुति, सेल्फी सेशन तथा विभिन्न इंटरैक्टिव गतिविधियों ने उपस्थित सभी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों ने विद्यार्थियों को अपने सपनों का पीछा करने, निरंतर मेहनत करने और कभी हार न मानने का संदेश दिया, जिसे विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

    इस अवसर पर फिल्म "भाई तेरा स्टार है" की शानदार सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विशेष केक भी काटा गया। केक कटिंग समारोह में चेयरमैन बी. एस. रावत, निदेशक नरेंद्र सिंह रावत, फिल्म के कलाकार राघव जुयाल, विकल्प मेहता एवं निहारिका सहित सभी अतिथियों ने सहभागिता निभाई। पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गूंज, उत्साह और खुशी के माहौल से सराबोर हो उठा। कलाकारों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए फिल्म को भरपूर प्रेम एवं समर्थन देने की अपील की।

    इस अवसर पर निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रावत एजुकेशनल ग्रुप समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हस्तियों को विद्यालय में आमंत्रित करता रहा है, जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं वास्तविक जीवन के अनुभव प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल फिल्म प्रमोशन तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, संवाद कौशल एवं रचनात्मक सोच को विकसित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

    उल्लेखनीय है कि निर्मला ऑडिटोरियम इससे पूर्व भी बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, यामी गौतम सहित अनेक नामचीन हस्तियों की मेजबानी कर चुका है। इसी श्रृंखला में आयोजित यह भव्य प्रमोशनल इवेंट भी जयपुर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा और विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

    कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या मैत्रेयी शुक्ला ने सभी अतिथियों, कलाकारों, अभिभावकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया ।विद्यार्थियों ने कलाकारों के साथ यादगार तस्वीरें खिंचवाईं और इस विशेष अवसर को जीवन की अविस्मरणीय स्मृतियों में संजो लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, ऊर्जा, प्रेरणा और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    डॉ बी एल देवन्दा को मिला शिक्षा शिरोमणि सम्मान- 2026
    Next Article
    “स्वच्छ भारत, सशक्त भारत का संकल्प” — रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment