Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    “स्वच्छ भारत, सशक्त भारत का संकल्प” — रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित

    55 minutes ago

    जयपुर। रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीतापुरा, जयपुर में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, नागरिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना था।

     

    कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इसके बाद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार का संदेश भी दिया गया।

     

    संस्थान के अध्यक्ष (President) डॉ. प्रेम सुराना ने कहा, “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।”

     

    संस्थान के उपाध्यक्ष (Vice President) डॉ. अंशु सुराना ने कहा, “युवा पीढ़ी सामाजिक परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति है। ऐसे जागरूकता अभियान विद्यार्थियों में अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करते हैं। हमें स्वच्छता को एक आदत बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।”

     

    प्राचार्य प्रो. डॉ. ताराचंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि सतत् जीवन मूल्यों का हिस्सा है। उन्होंने सभी से अपने घर, संस्थान और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

     

    कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक भारत के निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। महाविद्यालय प्रशासन ने ऐसे सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    रावत पब्लिक स्कूल में बॉलीवुड फिल्म "भाई तेरा स्टार है" का भव्य प्रमोशनल इवेंट सम्पन्न

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment