Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    समाज के विकास मे सभी की सहभागिता जरूरी: रमेश चंद्र गुप्ता

    1 hour ago

    -खंडेलवाल वैश्य महासभा ने गत तीन सालों मे शिक्षा, महिला कल्याण, स्वास्थ्य, विकलांग एवं बुजुर्गो के लिए समाज बंधुओ को दी तीन करोड़ 64 लाख से ज्यादा की सहायता

    -राज्य सरकार के जमीन आवंटित करते ही 50 करोड़ की लागत से समाज के दान दाताओं, भामाशाह एवं समाज के हर सदस्य के सहयोग से अत्याधुनिक 50 बेड का हॉस्पिटल बनाने का काम शुरू होगा

    समाज के विकास मे सभी की सहभागिता जरूरी है, इसके लिए हम सब को निरंतर मिलकर प्रयास करना चाहीये! यह बात अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तुंगा वाला) एवं अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा ने राजस्थान प्रदेश के जयपुर जिले की चोमू नगर परिषद की अशोक विहार कॉलोनी के निवासी एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गैंगटोक, सिक्किम, के कुलसचिव एवं अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत के गैंगटोक, सिक्किम से आकर एक शिष्टाचार भेट के दोरान राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर मे अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय मे कही! मुलाकात के दोरान प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने दोनों को सिक्किम प्रदेश का रुद्राक्ष के पेड से टूटा हुआ एवं पक्षी की चोच से गिराया हुआ ओमकार से अंकित प्राकृतिक ओरिजनल पंच मुखी रुद्राक्ष की कंठी पहनाई, पटका पहनाया, एवं रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित राष्ट्र गान का फोटो फ्रेम भेट कर उन्हें नवरात्री की दशहरा एवं आने वाले पंच दिवसीय दीपोत्सव दीपावली की शुभकामना दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया!

    इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तुंगा वाला) एवं महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा ने बताया कि श्री खंडेलवाल वैश्य महासभा की और से 2024 से 2027 तक उच्च शिक्षा सहायता के लिए 2 करोड़ 53 लाख रुपये समाज के जरूरत मंद विधार्थियो को दिये गए है! इसी क्रम मे छात्रवृत्ति के तोर पर शिक्षा सहायता करीब 10 लाख रुपये दी गई है! महिला कल्याण एवं जन कल्याण सहायता के तोर पर समाज की जरूरत मंद महिलाओ को एक करोड़ रुपये की सहायता पिछले तीन सालों मे दी गई है! समाज बंधुओ को मेडिकल सहायता 80000 रुपये दी गई है!उन्होंने अपने आप को समाज का सिपाही बताया! इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महासभा की और से समाज के विकलांग एवं जरूरतमंद बुजुर्गो की भी गत तीन सालों मे लाखों रुपये की सहायता प्रदान की गई है! इसके साथ ही महासभा की और से राज्य सरकार को महासभा को लगभग 5000 वर्गगज भूमि जयपुर जेडीए ज़ोन मे आवंटित करने के लिए सभी दस्तावेजो के साथ निवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है! राज्य सरकार जैसे ही यह लगभग 5000 वर्गगज भूमि जयपुर जेडीए ज़ोन मे आवंटित करती है, इस भूमि पर समाज के दान दाताओं, समाज के भामाशाह एवं समाज के हर सदस्य के सहयोग से करीब 50 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक, 50 बेड का हॉस्पिटल बनाकर समाज के हर तबके के लोगों को उचित एवं गुणवत्ता पूर्ण, कम से कम खर्च मे इलाज दिलवाने का मुख्य लक्ष्य है!

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कानपुर में राजस्थान हाईकोर्ट रॉयल लॉयर्स क्रिकेट क्लब का शानदार प्रदर्शन, प्लेट ग्रुप में बना उपविजेता
    Next Article
    ऑनलाइन ठगी से ट्रैफिक तक, आम समस्याओं के तकनीकी समाधान खोज रहे स्टूडेंट्स

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment