Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कानपुर में राजस्थान हाईकोर्ट रॉयल लॉयर्स क्रिकेट क्लब का शानदार प्रदर्शन, प्लेट ग्रुप में बना उपविजेता

    30 minutes ago

    राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के अधिवक्ताओं ने लहराया परचम, अब जयपुर में होगा टूर्नामेंट का अगला संस्करण

    जयपुर। कानपुर में आयोजित 8वें ऑल इंडिया एडवोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट में राजस्थान हाईकोर्ट रॉयल लॉयर्स क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेट ग्रुप में उपविजेता का खिताब हासिल किया। कप्तान एडवोकेट अमित छंगाणी और उपकप्तान अमित पारीक के नेतृत्व में टीम ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का गौरव बढ़ाया।

    क्लब के सदस्य महेश दुबे , विलियम पाठक, पवन कुमार पाण्डेय और सुभाष सैनी ने बताया की इलाहाबाद हाई कोर्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा इंडियन एडवोकेट्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 17 से 21 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ एवं इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हाई कोर्ट की कुल 12 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    राजस्थान हाईकोर्ट रॉयल लॉयर्स क्रिकेट क्लब ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन टीमवर्क और प्रतिस्पर्धात्मक खेल भावना का परिचय दिया। प्लेट ग्रुप में उपविजेता बनना टीम की निरंतर मेहनत, सामूहिक प्रयास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

    क्लब के लिए यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है। टूर्नामेंट के आठ संस्करणों में राजस्थान हाईकोर्ट रॉयल लॉयर्स क्रिकेट क्लब अब तक तीन बार उपविजेता और दो बार सेमीफाइनलिस्ट रह चुका है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर क्लब की निरंतर मजबूत उपस्थिति और क्रिकेट के प्रति अधिवक्ताओं के उत्साह को दर्शाती है।

    इस सफलता के साथ राजस्थान के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। आयोजकों ने टूर्नामेंट का अगला संस्करण जयपुर में आयोजित करने की घोषणा की है। इससे जयपुर को देशभर के अधिवक्ताओं की क्रिकेट प्रतिभा की मेजबानी करने का अवसर मिलेगा और राजस्थान की खेल एवं अधिवक्ता जगत में पहचान को और मजबूती मिलेगी।

    इस उपलब्धि पर रवि सूर्य ग्रुप के चेयरमैन एवं क्रेडाई अध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह तथा कोरल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गिर्राज डागा ने टीम को शानदार प्रदर्शन और उपविजेता बनने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही, आगामी संस्करण की मेजबानी जयपुर को मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राजस्थान के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया।

    राजस्थान हाईकोर्ट रॉयल लॉयर्स क्रिकेट क्लब की यह सफलता साबित करती है कि अधिवक्ता न्यायिक दायित्वों के साथ खेल के मैदान पर भी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। अब जयपुर में होने वाले आगामी संस्करण को लेकर क्लब और प्रदेश के खेलप्रेमियों की उम्मीदें और उत्साह बढ़ गए हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रोफेसर डॉ. रमेश कुमार रावत बने विराज फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment