Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रोफेसर डॉ. रमेश कुमार रावत बने विराज फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक

    31 minutes ago

    सामाजिक सरोकारों में योगदान को देखते हुए सौंपी जिम्मेदारी, पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

    चौमूं। सामाजिक सेवा, जनकल्याण एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय विराज फाउंडेशन द्वारा अशोक विहार निवासी प्रोफेसर डॉ. रमेश कुमार रावत को प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया है। फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी सौंपी।

    इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने कहा कि समाज के प्रति समर्पित व्यक्तियों का मार्गदर्शन किसी भी सामाजिक संगठन की कार्यशैली को मजबूती प्रदान करता है। प्रोफेसर डॉ. रावत के अनुभव एवं मार्गदर्शन से फाउंडेशन के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

    नियुक्ति के दौरान फाउंडेशन के प्रदेश मार्गदर्शक बनवारी लाल शर्मा, प्रदेश सलाहकार सत्य प्रकाश पारीक तथा चौमूं नगर अध्यक्ष डॉ. सीताराम कुमावत उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने प्रोफेसर डॉ. रमेश कुमार रावत को प्रदेश संरक्षक नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    विराज फाउंडेशन समाज में सेवा, समर्पण एवं संस्कार की भावना को प्रोत्साहित करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय में भौतिक शास्त्र विभाग में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICAPST-2026 का भव्य शुभारंभ
    Next Article
    कानपुर में राजस्थान हाईकोर्ट रॉयल लॉयर्स क्रिकेट क्लब का शानदार प्रदर्शन, प्लेट ग्रुप में बना उपविजेता

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment