Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सुमेरपुर को फिर मिली एक नई सौगात, ₹8.50 करोड़ से बनेगा आईटीआई भवन

    1 hour ago

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

    सुमेरपुर। राजस्थान सरकार ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए अवसर देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बजट वर्ष 2025-26 में सुमेरपुर में नवीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) खोलने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने आईटीआई के नए भवन निर्माण के लिए 850 लाख रुपए (8.50 करोड़ रुपए) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति पर स्थानीय विधायक और राज्य सरकार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने सुमेरपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया है।

     

    युवाओं को मिलेगा स्थानीय स्तर पर तकनीकी प्रशिक्षण

    कैबिनेट मंत्री कुमावत ने बताया कि सुमेरपुर क्षेत्र में लंबे समय से एक आधुनिक आईटीआई संस्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस नवीन आईटीआई के खुलने से क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी युवाओं को तकनीकी कौशल हासिल करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलने से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

     

    आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया भवन

    विभाग द्वारा जारी ₹850 लाख के बजट से आईटीआई के लिए एक भव्य और आधुनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस परिसर में अत्याधुनिक वर्कशॉप और प्रैक्टिकल लैब्स बनाई जाएंगी। डिजिटल क्लासरूम और कंप्यूटर सेंटर की सुविधा होगी। विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स के लिए जरूरी मशीनरी और उपकरण स्थापित किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

     

    समयबद्ध तरीके से पूरा होगा काम

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भजनलाल सरकार राजस्थान के विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभाग तेजी से काम कर रहा है। सुमेरपुर आईटीआई भवन का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू कराया जाएगा, ताकि आगामी सत्रों में स्थानीय युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो सके। इस सौगात से सुमेरपुर सहित आस-पास के दर्जनों गांवों के युवाओं में हर्ष का माहौल है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    गंगाजल संरक्षण जन अभियान जनभागीदारी से बनेगा जनआंदोलन: जोराराम कुमावत
    Next Article
    व्यावसायिक प्रशिक्षकों को बड़ी राहत: लंबित मानदेय भुगतान के लिए 36 करोड़ से अधिक की राशि जारी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment