Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गंगाजल संरक्षण जन अभियान जनभागीदारी से बनेगा जनआंदोलन: जोराराम कुमावत

    1 hour ago

    हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में पशुपालन मंत्री ने खेली की सफाई की और पौधारोपण किया

    जयपुर। वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा पर प्रदेश सरकार द्वारा 25 मई से 5 जून तक चलाया जा रहा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी का अभियान है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल स्रोतों एवं जल का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

     कुमावत ने कहा कि प्रदेश सरकार जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विभिन्न अभियान चला रही है। “वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान” भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से लोगों को जल बचाने, वर्षा जल का संचय करने तथा जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

    उन्होंने गौशालाओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि गौशालाएं केवल गौसेवा का केंद्र नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्द्धन का भी माध्यम बन सकती हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा अपने दैनिक जीवन में पानी के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लेने का आह्वान किया। कुमावत ने कहा कि जल ही जीवन है और मूक पशुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी संस्कृति का मूल आधार है। वंदे गंगा जल अभियान केवल इंसानों के लिए नहीं है बल्कि धरती के हर जीव के कल्याण के लिए है। उन्होंने हिंगोनिया केंद्र के विभिन्न बाड़ों का दौरा किया और गायों के पीने के पानी के हौद की सफाई की तथा गायों को चारा भी खिलाया।

    पशुपालन मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को जल संग्रहण और संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा अधिकाधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गौशाला परिसर में मौलसिरी और पीपल के पौधे भी लगाए और प्रबंधन को पौधों की उचित देखभाल के निर्देश दिए ताकि आने वाले समय में ये पेड़ प्राकृतिक हरित कवच का काम कर सकें। इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रमोहन मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पशुपालन निदेशक डॉ सुरेशचंद मीना और अन्य विभागीय अधिकारी, गौशाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया राज्य स्तरीय डेयरी जल संरक्षण अभियान का शुभारम्भ
    Next Article
    सुमेरपुर को फिर मिली एक नई सौगात, ₹8.50 करोड़ से बनेगा आईटीआई भवन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment