Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया राज्य स्तरीय डेयरी जल संरक्षण अभियान का शुभारम्भ

    1 hour ago

    राज्यभर की सहकारी डेयरियों में जल संरक्षण को बढ़ावा

    जयपुर। पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा है कि पूरी की पूरी सृष्टि जल पर आधारित है और वर्तमान भी जल है तो भविष्य भी। सृष्टि के लिये जल है तो ही अगला पल है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शुरु किया गया वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान वर्तमान और भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने के लिये जन आन्दोलन है। इस जन अभियान के माध्यम से लोगो को जागरुक कर जल और पर्यावरण की दिशा में अपेक्षित सफलता हासिल की जा सकती है।

     

    कुमावत आज यहां जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित सरस संकुल ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय डेयरी जल संरक्षण अभियान के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पद से डेयरी अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। डेयरी अधिकारियों के साथ सरस संकुल परिसर में पौधों में जल प्रवाह कर संगोष्ठी का शुभारम्भ करते हुऐ उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति को और हर घर में पानी को बचाने की महत्ती आवश्यकता है। लोगोें को परम्परागत जल स्त्रोतों को संरक्षित करना चाहिये ताकि आने वाली पीढ़ी को पानी जैसी आवश्यकता की पूर्ति में कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि आरसीडीएफ, इससे सम्बद्व जिला दुग्ध संघ और गांव-गांव ढाणी-ढ़ाणी में बनी दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां इस जन अभियान में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण को व्यवहार एवं कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाना है। पिछले दो वर्षों में सहकारी डेयरी के क्षेत्र में अर्जित की गई उपलब्धियों के लिये डेयरी प्रबन्धन और डेयरी कर्मचारियों को बधाई देते हुऐ उन्होंने कहा कि दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता के क्षेत्र में आरसीडीएफ ने अनुकरणीय कार्य किया है।

     

    राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन की प्रबन्ध संचालक श्रुति भारद्वाज ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि राजस्थान राज्य की सभी सहकारी डेयरियों में पिछले दो वर्षों में पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आरसीडीएफ द्वारा जल संरक्षण के प्रयासों का नतीजा है कि एक वर्ष पूर्व जहां एक लीटर दूध की प्रोसेसिंग पर डेढ़ लीटर पानी व्यय हो रहा था, वह अब घटकर केवल 800 मिली लीटर व्यय हो रहा है। इस प्रकार राज्यभर में प्रतिदिन 45 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग पर प्रतिदिन 31.50 लाख लीटर से अधिक पानी की बचत हो रही है। अभियान के अन्तर्गत त्रिस्तरीय व्यवस्था अपनाई जा रही है जिसमें जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जागरुकता शामिल है। दुग्ध संघों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, वेस्ट मैनेेजमेंट, जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लान्ट, बॉयोफलैक्सी प्लान्ट जैसे नवाचार किये गये जिनसे पर्यावरण और जल संरक्षण को बल मिला है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुऐ आम राहगीरों को शुद्व एवं शीतल पेय जल उपलब्ध कराने के लिये आरसीडीएफ सहित राज्य के दुग्ध संघों में 111 प्याउ स्थापित किये जा रहे हैं। राज्यभर की सहकारी डेयरियों में पशुओं के लिये खेली और पक्षियों को दाने के लिये परिन्डे लगाये गये हैं।

     

    सरस पार्लर पर रिसाईकलिंग हेतु प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन बिन का शुभारम्भ - उपभोक्ताओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने इस अवसर पर जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित सरस पार्लर पर प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन बिन का भी शुभारम्भ किया। कलेक्शन बिन में जमा हुऐ प्लास्टिक वेस्ट को रिसाईकल कर पुनः उपयोग लाया जा सकेगा।

     

    गोपालन मंत्री और संगोष्ठी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करते हुऐ जयपुर डेयरी के प्रबन्ध संचालक मनीष फौजदार ने कहा कि जल संरक्षण के क्षेत्र में जयपुर डेयरी आज विश्व की अग्रणी डेयरियों में शामिल हो गई है। जयपुर डेयरी मंे जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लान्ट के कारण डेयरी में हर वर्ष लगभग 6 करोड़ लीटर से अधिक पानी की बचत हो रही है।

     

    संगोष्ठी में आरसीडीएफ के वित्तीय सलाहकार डॉ0 आकाश आल्हा सहित बड़ी संख्या में डेयरी फैडरेशन और जयपुर डेयरी के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने उपस्थित सभी डेयरी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण के लिये शपथ भी दिलाई।

     

    गोपालन मंत्री ने सरस पार्लर पर चखा डोसा और सोफ्टी का स्वाद- गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कार्यक्रम के बाद सरस पार्लर पर पनीर डोसा और सरस सोफ्टी का भी आनन्द लिया। उन्होंने सरस उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद की जमकर तारीफ की। इस अवसर पर उन्होंने सम्पूर्ण सरस पार्लर की गतिविधियों का निरीक्षण किया और पार्लर पर उपभोक्ताओं से भी चर्चा की।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    29 मई को बालोतरा दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
    Next Article
    गंगाजल संरक्षण जन अभियान जनभागीदारी से बनेगा जनआंदोलन: जोराराम कुमावत

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment