Language Settings

संविधान राष्ट्रीय जीवन का दर्शन, प्रत्येक नागरिक का दायित्व है संविधान को जानना

35 minutes ago

1

0

जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण, राष्ट्रगीत एवं कुलगीत से हुआ। परिसर निदेशक प्रो. लोकमान्य मिश्र ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को संविधान की भावना आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ बनाने में योगदान देना चाहिए।

भारतीय विधिशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्णा शर्मा ने कहा कि संविधान राष्ट्रीय जीवन का दर्शन है और स्वतंत्रता इसका महत्वपूर्ण मूल्य है। संविधान को जानना प्रत्येक नागरिक का बौद्धिक, नैतिक एवं राष्ट्रीय दायित्व है। सह-निदेशक प्रशासनिक प्रो. शीशराम ने उपस्थित जनों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। वरिष्ठाचार्य प्रो. श्रीधर मिश्र ने ‘हमारा संविधान कैसा होना चाहिए’ विषय पर समान शिक्षा एवं नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों काजल जागा, प्रज्ञा सुमन, राठवा रिंकु, लक्ष्य प्रताप, वैष्णवी त्रिपाठी एवं नासिरा ने संविधान के विभिन्न विषयों पर भाषण दिए। इस अवसर पर डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ कैलाश चंद सैनी,डॉ. नमिता मित्तल, डमरूधर पति, डॉ रानी दाधीच डॉ. अंजू चौधरी, डॉ किरण खींची,डॉ. रामेश्वर दयाल शर्मा, डॉ. विनी शर्मा, डॉ.लक्ष्मी शर्मा, डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा, डॉ. आरती मीना, डॉ. अभिनव उपाध्याय, डॉ. इन्द्र कुमार मीना, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. मदन कुमार झा, डॉ विनोद कुमार शर्मा डॉ रजनीश कुमार, सुधाकर पाण्डेय, ब्रह्मानंद प्रधान डॉ सत्यकाम आर्य नरेश सिंह दीक्षिता अजवानी सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री कल्पना चौधरी ने किया तथा डॉ. अंजली गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

Click here to Read More
Previous Article
काशी तमिल संगमम 5.0 में तिरुक्कुरल बनेगा राष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद का आधार
Next Article
संविधान दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया संविधान पार्क का शैक्षणिक भ्रमण

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment