Language Settings

नवोदय विद्यालय कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

2 hours ago

5

0

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रथम चरण के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 28 नवंबर 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पंजीकृत विद्यार्थी और उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। समिति के अनुसार, प्रथम चरण की परीक्षा ग्रीष्मकालीन विद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। इसलिए विद्यार्थियों को इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर प्रिंट निकालना होगा।

इन वेबसाइटों से मिलेगा प्रवेश पत्र

 

अभिभावक और विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट नवोदय डॉट जीओवी डॉट इन अथवा प्रवेश पोर्टल सीबीएसईआईटीएमएस डॉट आरसीआईएल डॉट जीओवी डॉट इन/एनवीएस पर जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

 

प्रवेश पत्र में इन जानकारियों की जांच जरूरी

 

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थी का नाम, अनुक्रमांक, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। इसके अलावा लिंग, श्रेणी, ग्रामीण या शहरी स्थिति और परीक्षा माध्यम से संबंधित विवरण भी सही होने चाहिए। यदि प्रवेश पत्र में किसी तरह की त्रुटि मिलती है तो परीक्षा से पहले संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अथवा नवोदय विद्यालय समिति के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना होगा। उपलब्ध सूचना के अनुसार, सुधार के लिए 28 नवंबर से पहले संपर्क करना उचित रहेगा।

 

दो घंटे की होगी परीक्षा

 

कक्षा छह की चयन परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को पेन और कागज के माध्यम से प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा ओएमआर आधारित होगी और इसकी कुल अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र अच्छी तरह जांच लें और परीक्षा केंद्र का पता समय रहते देख लें। प्रवेश पत्र की मुद्रित प्रति के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलने में परेशानी हो सकती है।

 

---------------

Click here to Read More
Previous Article
छह दिसंबर को होगी आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा, सुबह 9:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश; एनटीए ने जारी किए दिशा-निर्देश
Next Article
जेईई मेन 2027 के लिए 15.69 लाख आवेदन, 1.77 लाख अभ्यर्थियों की फीस बाकी; 26 नवंबर अंतिम मौका

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment