Language Settings

संविधान दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया संविधान पार्क का शैक्षणिक भ्रमण

33 minutes ago

1

0

जयपुर। संविधान दिवस के अवसर पर 8 राजस्थान बटालियन एनसीसी, यूनिवर्सिटी राजस्थान कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने संविधान पार्क, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य कैडेट्स को भारतीय संविधान के इतिहास, महत्व एवं मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराना था।

यह भ्रमण कैप्टन तमेघ पंवार के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। इस दौरान बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुरेंद्र सिंह ने कैडेट्स से भारतीय संविधान से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे एवं संविधान के निर्माण, संविधान सभा, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में जानकारी साझा की।

इस संवादात्मक सत्र में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय संविधान के निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संविधान निर्माताओं के योगदान तथा संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे आदर्शों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

इस शैक्षणिक भ्रमण से कैडेट्स को संवैधानिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिकता, राष्ट्रीय एकता एवं अनुशासन के महत्व को समझने का अवसर मिला। साथ ही, उन्हें संविधान में निहित आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा एक सशक्त, जागरूक एवं जिम्मेदार राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं भारतीय संविधान के प्रति सम्मान और निष्ठा की भावना के साथ हुआ।

 

Click here to Read More
Previous Article
संविधान राष्ट्रीय जीवन का दर्शन, प्रत्येक नागरिक का दायित्व है संविधान को जानना
Next Article
संविधान स्मारक पार्क में मनाया गया संविधान दिवस, कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा की अध्यक्षता में लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment