Language Settings

कठिन इलाकों में संयुक्त अभियानों पर फोकस

1 hour ago

2

0

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्यकिरण’ का बीसवां चरण नेपाल में शुरू

 

 भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच होने वाले वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्यकिरण XX’ की शुरुआत आज नेपाल के सलझंडी स्थित नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में हो गई। यह अभ्यास 25 नवंबर से 8 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर नेपाल सेना के मध्य पश्चिमी डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल पूर्ण बहादुर खत्री मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की ओर से 334 सैन्यकर्मियों का दल पहुंचा है, जिसमें कुमाऊं रेजिमेंट के जवान शामिल हैं। वहीं, नेपाल सेना के 334 सैन्यकर्मी भी इस संयुक्त प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे हैं, जिनका प्रतिनिधित्व ज्वाला दल बटालियन द्वारा किया जा रहा है।

 

प्रशिक्षण और अनुभवों का साझा मंच

 

कठिन और जटिल भौगोलिक क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी तथा उग्रवाद-रोधी कार्रवाइयों के लिए संयुक्त अभ्यास के माध्यम से दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता (इंटरऑपरेबिलिटी), परिचालन समन्वय और आपसी समझ को मजबूत करना इस आयोजन का मूल उद्देश्य है। दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास में संयुक्त सामरिक अभियान, हेलीकॉप्टर से सैनिकों की तैनाती, आपदा प्रतिक्रिया और चिकित्सा प्रशिक्षण जैसे विषय समाहित हैं। दोनों देशों के जवान अपने परिचालन अनुभवों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान करेंगे, जिससे संयुक्त अभियानों की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

 

साझा प्रतिबद्धता और मित्रता का प्रतीक

 

हर वर्ष आयोजित होने वाला ‘सूर्यकिरण’ अभ्यास बारी-बारी से भारत और नेपाल में होता है। यह संयुक्त प्रयास दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को अधिक सशक्त बनाता है तथा सेनाओं के बीच आपसी विश्वास, सौहार्द और मित्रता को आगे बढ़ाता है। इसके माध्यम से दोनों देश क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के अपने साझा संकल्प को दोहराते हैं।

Click here to Read More
Previous Article
Delhi Records 6,581 Lung Cancer Cases in Six Years, 913 Deaths; Doctors Warn of Rising Cases Among Young Non-Smokers
Next Article
होम्योपैथी की विश्वसनीयता वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रमाणों से होगी मजबूत : राष्ट्रपति

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment