Language Settings

जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी एनसीआर कैंपस में यूथ सर्किट 2026 के जरिए युवाओं को मिला सीखने, जुड़ने और आगे बढ़ने का मंच

20 minutes ago

1

0

300 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, रजत सूद की कॉमेडी परफॉर्मेंस रही खास आकर्षण

अलवर। युवाओं को नए विचारों, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप और बदलते दौर की संभावनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के एनसीआर कैंपस, अलवर में गुरुवार को यूथ सर्किट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन अर्पित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर एनसीआर क्षेत्र से 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के स्कूली विद्यार्थी भी शामिल रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्पित अग्रवाल ने कहा कि अलवर में प्रतिभा और संभावनाओं की कोई कमी नहीं है। जयपुर और दिल्ली-एनसीआर के बीच इसकी खास लोकेशन और भिवाड़ी व नीमराना जैसे बड़े इंडस्ट्रियल हब की नजदीकी इसे आगे बढ़ने के कई अवसर देती है। उन्होंने कहा कि अलवर की पहचान केवल अपने इतिहास और संस्कृति तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि आने वाले समय में इसे इनोवेटर्स, रिसर्चर्स और एंटरप्रेन्योर्स के लिए भी पहचाना जाना चाहिए।

 

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आज के समय में केवल अच्छे मार्क्स लाना ही काफी नहीं है। इसके साथ नई टेक्नोलॉजी को समझना, सवाल पूछना, प्रयोग करना और लगातार कुछ नया सीखना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को फेल होने के डर से नए प्रयास करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सवाल पूछता है और सीखने की कोशिश करता है, वही आगे बढ़ता है।

 

यूथ सर्किट के आयोजन के उद्देश्य पर उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों तक ऐसे अवसर और अनुभव पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनके लिए उन्हें अक्सर बड़े शहरों या दूसरे देशों तक जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्तर पर आगे बढ़ने की शुरुआत अपने शहर और अपने क्षेत्र से भी की जा सकती है।

 

कार्यक्रम में यूथ पार्लियामेंट, जेईसीआरसी शार्क टैंक और ई-स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को अपने आइडियाज प्रस्तुत करने, बिजनेस पिचिंग करने, अपनी प्रतिभा दिखाने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिला।

 

कार्यक्रम का खास आकर्षण मशहूर कॉमेडियन रजत सूद की प्रस्तुति रही। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, मजेदार अंदाज और हाजिरजवाबी से उन्होंने विद्यार्थियों को खूब हंसाया। उनकी परफॉर्मेंस के दौरान पूरा परिसर ठहाकों और तालियों से गूंज उठा। वहीं, 27 नवंबर को प्रखर गुप्ता की विशेष उपस्थिति भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेगी।

 

अर्पित अग्रवाल ने अलवर के स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि जेईसीआरसी का अलवर कैंपस केवल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की एजुकेशनल कम्युनिटी के लिए भी है। स्कूलों की जरूरत के अनुसार लैब, मेंटरशिप, वर्कशॉप, टेक्नोलॉजी एक्सपोजर और एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़े अवसर उपलब्ध कराने में विश्वविद्यालय सहयोग के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि जेईसीआरसी की लगभग 27 वर्षों की जर्नी समाज के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। अब संस्थान का प्रयास है कि अपने अनुभव और संसाधनों का लाभ अलवर के विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों तक भी पहुंचाया जाए।

 

यूथ सर्किट 2026 के माध्यम से विद्यार्थियों को नए अनुभव हासिल करने, अपने आइडियाज पर काम करने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर मिल रहा है।

 

Click here to Read More
Previous Article
संविधान स्मारक पार्क में मनाया गया संविधान दिवस, कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा की अध्यक्षता में लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment