Language Settings

संविधान स्मारक पार्क में मनाया गया संविधान दिवस, कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा की अध्यक्षता में लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

31 minutes ago

1

0

जयपुर। जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर में गुरुवार को संविधान स्मारक पार्क के प्रांगण में संविधान दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान संविधान स्मारक स्थल पर उपस्थित सभी सदस्यों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा संविधान में निहित लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उपस्थित जनसमूह ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों की रक्षा करने तथा इन्हें अपने दैनिक जीवन और आचरण में अपनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर नागरिक जागरूकता, संवैधानिक मर्यादाओं के पालन एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम मेंपरीक्षा नियंत्रक डॉ शम्भुनाथ झा, डॉ कुलदीप सिंह पालावत शास्त्री कौसलेन्द्र दास डॉ दयाराम दास डॉ स्नेहलता शर्मा डॉ मधुबाला शर्मा डॉ शत्रुघ्न सिंह डॉ शशि शर्मा डॉ देवेन्द्र कुमार सहित विश्वविद्यालय अधिकारी , शिक्षक कर्मचारी छात्र उपस्थित रहें। सभी ने ने संविधान के आदर्शों के अनुरूप समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का प्रण लिया।

संविधान दिवस का यह आयोजन भारतीय लोकतंत्र की मजबूती, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक चेतना के प्रति विश्वविद्यालय परिवार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।

 

Click here to Read More
Previous Article
संविधान दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया संविधान पार्क का शैक्षणिक भ्रमण
Next Article
जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी एनसीआर कैंपस में यूथ सर्किट 2026 के जरिए युवाओं को मिला सीखने, जुड़ने और आगे बढ़ने का मंच

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment