Language Settings

संविधान दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यक्रम

9 minutes ago

1

0

जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई द्वारा गुरुवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज स्थित डॉ. अम्बेडकर स्मारक परिसर (Law College Centre-II) में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा/स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का वाचन किया गया । इस अवसर पर राजस्थान यूनिवर्सिटी इकाई अध्यक्ष विशाल उज्जैनिया ने संवैधानिक मूल्यों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं को आत्मसात करने तथा "संविधान की रक्षा – राष्ट्र की प्रगति" के संकल्प पर जोर दिया गया।

 इस कार्यक्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई अभाविप के अध्यक्ष विशाल उज्जैनिया, उपाध्यक्ष ऋषभ देव शर्मा, श्रेयांश शर्मा, विधि संकाय अध्यक्ष मोहित तिवारी, उपाध्यक्ष राम राजू कुमावत,सोनाली सैनी सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Click here to Read More
Previous Article
जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी एनसीआर कैंपस में यूथ सर्किट 2026 के जरिए युवाओं को मिला सीखने, जुड़ने और आगे बढ़ने का मंच
Next Article
संविधान का मूल ढांचा ही भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है” : जस्टिस महावीर शर्मा

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment