Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सुमेरपुर में "शहरी सेवा शिविर-2026" का भव्य आगाज

    2 hours ago

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बांटे पट्टे और स्वनिधि चेक

    सुमेरपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी ध्येय के साथ नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी "शहरी सेवा शिविर-2026" का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को सुमेरपुर नगर पालिका परिसर में इस शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक श्री जोराराम कुमावत शामिल हुए।

     

    लाभार्थियों को मिले पट्टे और ऋण राशि

    शिविर के पहले ही दिन कैबिनेट मंत्री कुमावत ने नगर पालिका द्वारा तैयार किए गए 13 आवासीय पट्टों का वितरण कर आमजन को उनके आशियाने का मालिकाना हक सौंपा। इसके साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को संबल देने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 5 लाभार्थियों को स्वरोजगार हेतु चेक भी प्रदान किए गए।

     

    एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी नागरिक सुविधाएं

    समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने कहा कि 15 जुलाई 2026 तक चलने वाले इन विशेष शिविरों का मुख्य उद्देश्य शहरी नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं, भूमि नियमों और नागरिक सुविधाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस बार सरकार ने प्रक्रियाओं को बेहद सुगम और त्वरित बनाया है।

    ऑनलाइन प्रक्रिया से आएगी पारदर्शिता, समय की होगी बचत

    कैबिनेट मंत्री ने शिविर की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस बार पारदर्शिता बढ़ाने और काम को गति देने के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ मुख्य रूप से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जनता की सहूलियत के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्राप्त आवेदनों पर आपत्ति आमंत्रण की अवधि को 15 दिन से घटाकर मात्र 7 दिन कर दिया है। इससे फाइलों का निपटारा कम समय में हो सकेगा और आमजन को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

    इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, सुमेरपुर नगर मण्डल अध्यक्ष रविकांत रावल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फूलाराम सुथार, एसडीएम कालूराम कुम्हार, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह,सांडेराव मण्डल अध्यक्ष जोराराम देवासी, निवर्तमान पार्षद गणेश भाटी, सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह राठौड़, एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद बरूत, पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष छगन सैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सुमेरपुर: उपजिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं होंगी सुदृढ़
    Next Article
    प्रोसेसिंग प्लांट के आधुनिकीकरण से बढी प्रसंस्करण क्षमता -रोज बनेगा 70 टन घी, क्षमता हुई 20 लाख लीटर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment