Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सुमेरपुर: उपजिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं होंगी सुदृढ़

    2 hours ago

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ली आरएमआरएस की बैठक

    सुमेरपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में सुमेरपुर स्थित राजकीय उपजिला चिकित्सालय में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (आरएमआरएस) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत और जनोपयोगी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, चिकित्सालय भवन की आवश्यक मरम्मत, प्रस्तावित निर्माण कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

    इस दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में बेंच लगवाने, शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, हेल्प डेस्क स्थापित करने तथा परिसर के आसपास यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, रात्रिकालीन शिफ्ट में चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

    बैठक में मंत्री कुमावत ने कहा कि मरीजों को समय पर सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। चिकित्सालय भवन के जरूरी रख-रखाव और आगामी प्रस्तावित निर्माण कार्यों को गति दी जाएगी। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और जीवन रक्षक संसाधनों की कमी को दूर किया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।

    मंत्री कुमावत ने सके साथ ही डायलिसिस मशीन और शव को रखने हेतु डीप फ्रिज को जल्दी ही शुरू करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी विकास कार्यों और व्यवस्थाओं को समय सीमा में पूरा करने की बात कही ताकि सुमेरपुर और आस-पास के ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिल सके। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पुनमसिंह परमार, मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली, रमेश बोहरा, मांगीलाल सुथार, श्रवण राठी, एडीएम शैलेंद्र सिंह, सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, पीएमओ डॉ. महिपाल परमार, डॉ ताराचंद, डॉ. अमित, ब्लॉक प्रबंधक प्रमोद गिरी मौजूद रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    पीटीईटी-2026 परीक्षा रविवार 14 जून को, कुल 41 जिलों के 300 केन्द्रों पर होगा इम्तिहान
    Next Article
    सुमेरपुर में "शहरी सेवा शिविर-2026" का भव्य आगाज

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment