Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    "सिन्दरली को मिली आधुनिक शिक्षा भवन की सौगात कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किया स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

    1 hour ago

    बाली। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बाली विधानसभा क्षेत्र के सिन्दरली ग्राम स्थित श्रीमती जगीबाई उदाजी चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण किया। इस गरिमामयी समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा रिबन काटकर और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों ने मंत्री श्री कुमावत का साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया। भामाशाह परिवार के सहयोग और सरकारी प्रयासों से तैयार हुए इस आधुनिक स्कूल भवन में विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन कमरों और बुनियादी सुविधाओं का विकास किया गया है।

    समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कुमावत ने शिक्षा और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि "किसी भी समाज या क्षेत्र का विकास तब तक अधूरा है, जब तक वहां के बच्चे शिक्षित न हों। यह नवनिर्मित भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि सिन्दरली और आसपास के गांवों के बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव है।" कुमावत ने कहा "श्रीमती जगीबाई उदाजी चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के इस भवन निर्माण में सहयोग देने वाले दानदाताओं और भामाशाहों का योगदान वंदनीय है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता, यह आने वाली कई पीढ़ियों को रोशन करता है। उन्होंने कहा कि "हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हम हर संभव संसाधन उपलब्ध कराने को संकल्पित हैं।

    इस गरिमामयी आयोजन में सूरजकुण्ड से संत श्री अवधेश ब्रह्मचारी, धणी से संत श्री केसाराम महाराज, किदूसर से संत श्री करुणाकरण महाराज, दातीवास से संत श्री नरेश नाथ, लोहरा भाखर से संत श्री देवाराम महाराज, भादरास से संत श्री दशरथ दास महाराज एवं डुढारिया से संत श्री राघवदास महाराज की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पाली सांसद पी.पी. चौधरी, यूडीएच मंत्री m झाबर सिंह खर्रा, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, भाजपा जिला अध्यक्ष पाली सुनील भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष मंशाराम, पूर्व मंत्री अचलाराम मेघवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री नरेश, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सुमेरपुर के कीरवा में विकास कार्यों की सौगात कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया फिल्टर प्लांट का शिलान्यास
    Next Article
    छात्र शक्ति के संघर्ष की बड़ी जीत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, लेकिन बाकी 2 प्रमुख मांगों को लेकर आरयू में छात्र नेता शुभम रेवाड़ की भूख हड़ताल रहेगी जारी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment