Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा में नैतिकता, मानवीय मूल्यों और संस्कारों का समावेश आवश्यक : मदन दिलावर

    3 hours ago

    -शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर तारानगर आए, विद्यालय का किया लोकार्पण, चूरू विधायक हरलाल सहारण, पद्म भूषण देवेंद्र झाझड़िया सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद*

     

    *-सुखवासी व पंडरेऊ टिब्बा गांव का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीण से लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए निर्देश*

     

    चूरू। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर शनिवार को जिले के तारानगर दौरे पर रहे और इस अवसर पर उन्होंने तारानगर उपखंड मुख्यालय पर एक विद्यालय का लोकार्पण किया।

    कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

     

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षा में नैतिकता, मानवीय मूल्यों और संस्कारों का समावेश आवश्यक है। हम सभी मानवीय मूल्यों को आत्मसात करें और देश को सर्वोच्च शिखर पर लेकर जाएं। 

    उन्होंने कहा कि भामाशाहों ने शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए सराहनीय कार्य किया है। बालिका शिक्षा को समर्पित यह विद्यालय बेटियों का आत्मविश्वास सुदृढ़ करेगा और बेटियां पूरे विश्व में हमारा गौरव बढ़ाएंगी। 

     

    उन्होंने कहा कि राजस्थान शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है। सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदल रही है। आज विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है व शिक्षण स्तर को निरंतर सुधार किया जा रहा है। विद्यार्थियों में नैतिक व मानव मूल्यों के विकास के लिए प्राचार्यों को प्रशिक्षण दिया गया है और शिक्षण पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने टॉप किया है।

     

    उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों के लिए शिक्षण के दौरान मोबाइल का उपयोग बंद किया गया है, जिससे शिक्षा स्तर में उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं। विद्यालयों में शैक्षिक स्तर के उन्नयन की दिशा में शिक्षकों की अधिकतम भागीदारी को सुनिश्चित किया जा रहा है। इस दिशा में यदि विद्यार्थियों के 80 में से 40 नंबर नहीं आए तो शिक्षकों से कारण पूछे जा रहे हैं। शिक्षा अधिकारियों को 04 दिन गांवों में रात्रि विश्राम के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीण स्तर पर शिक्षा क्षेत्र को लेकर फीडबैक लिया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीणजन सरकारी स्कूलों में जाएं और कहीं भी कोई गुंजाइश हो तो बताएं ताकि सरकार के स्तर से सुधार के प्रयास किए जा सकें।  

     

    उन्होंने कहा कि हमारे स्कूलों में पढ़े हुए पूर्व विद्यार्थियों को बुलाकर प्रतिभाओं से मिलाएं और बच्चों को निरंतर उन्नयन के लिए प्रोत्साहित करें। विद्यालयों में अच्छे नागरिक तैयार होंगे तो देश को अच्छे वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी आदि मिलेंगे। 

     

    पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हर नागरिक स्वस्थ रहे, इसके लिए गांवों में नियमित सफाई पर फोकस किया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा छोटी से छोटी ग्राम पंचायत को 01 लाख रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरपंच, प्रधान गण और अधिकारी मिलकर गांवों में सफाई सुनिश्चित करें। थैले का उपयोग करें और आमजन को भी प्रोत्साहित करें। प्लास्टिक थैलियां और कचरा हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। 

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में हरियाली को बढ़ावा देने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं। राजस्थान में बीज बैंक के माध्यम से विलुप्त हो रही प्रजातियों की वनस्पति के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। हम सभी हरित राजस्थान के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें और अधिकाधिक पेड़ लगाएं। 

     

    उन्होंने भामाशाहों द्वारा कस्तूरबा विद्यालय तक बालिकाओं के आवागमन हेतु वाहन की व्यवस्था, विभिन्न विद्यालय भवन निर्माण जैसे जनसेवा कार्यों के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने उपस्थितों को स्वच्छता रखने व पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने, गौसेवा, जल संरक्षण और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के संकल्प दिलाया। 

     

    चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि समय का महत्व समझें। नशामुक्ति अभियान में भागीदारी करें। फिट रहें और खेलकूद गतिविधियों में भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि भामाशाहों ने जन्मभूमि पर सुविधाएं विकसित कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 

     

    पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय स्तर पर प्रेरणा मिल रही है और सकारात्मक पहलुओं पर काम हो रहा है। 

     

    शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि किताब मनुष्य का भविष्य बदल सकती है। शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। शिक्षा क्षेत्र में दिया गया योगदान वर्षों तक याद किया जाता है। इन विद्यालयों में संस्कारवान शिक्षा से तैयार भावी पीढ़ी देश का गौरव बढ़ाएगी। उन्होंने युवा पीढ़ी से सोशल मीडिया से दूर रहने व आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी लेने की आह्वान किया। 

     

    पराक्रम राठौड़ ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से क्षेत्र की शिक्षा स्थितियां सुदृढ़ होंगी और संस्कारवान शिक्षा का विस्तार होगा। उन्होंने संस्कार केंद्रों में वाद्य यंत्र उपलब्ध करवाने की बात कही। 

     

    इस अवसर पर राकेश जांगिड़, जयपाल स्वामी, शिवप्रसाद, महावीर पूनिया, ओमप्रकाश कंदोई, ओम सारस्वत, विकास चाचाण, ओमप्रकाश सैनी, मदन प्रजापत, भंवरलाल, निरंजन लाल, सुरेश सैनी, श्यामसुंदर सहित अन्य मौजूद रहे। 

     

    *सुखवासी व पंडरेऊ टिब्बा गांव का किया औचक निरीक्षण*

     

    इससे पूर्व शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री दिलावर ने पंडरेऊ ताल ग्राम पंचायत के सुखवासी व पंडरेऊ टिब्बा गांव का औचक निरीक्षण किया और गांव में सफाई व्यवस्था देखी। 

     

    सुखवासी में बुजुर्गों को चौपाल पर बैठा देख मंत्री मदन दिलावर ने उनके बीच जाकर ग्राम पंचायत द्वारा नियमित सफाई व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया और सफाई व्यवस्था में अनियमितता पर नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने नियमित सफाई नहीं होने की बात कही, इस पर मंत्री दिलावर ने विकास अधिकारी से कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए तथा नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करें। 

    इस के बाद मंत्री दिलावर ने इसी ग्राम पंचायत के पंडरेऊ टिब्बा गांव का दौरा किया और पूरे गांव का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद गांव में आयोजित अभिनन्दन समारोह में शिरकत की।

    Click here to Read More
    Previous Article
    वार्षिक साहित्य उत्सव – सागा 2025 का आयोजन
    Next Article
    कांग्रेस महिलाओं से चीढ़ती है, इस लिए कभी उनका भला नहीं करती - शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment