Language Settings

तबादलों में हुई अनियमितता का विरोध अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने बुलाई आपात बैठक

4 months ago

377

0

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने स्थानांतरणों में हुई अनियमितता का विरोध किया है प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की गाइडलाइन के अनुसार एकल महिला, विधवा, परित्यकता ,असाध्य रोग एवं दिव्यांग कार्मिकों तथा राजकीय सेवा में पति पत्नी प्रकरणों को प्राथमिकता देने की बात कही थी लेकिन तबादलों में इन गाइडलाइन का ध्यान नहीं रखा गया है जिससे इस श्रेणी के कार्मिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग में इन गाइड लाइन को दरकिनार कर जहां समसा के पदों पर इंटरव्यू द्वारा कार्मिक लगाए जाते थे वहां सीधे ही लगभग 1200 पदों पर स्थानांतरण कर दिए जिससे आने वाले समय में विभाग की होने वाली शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित होगी।

 

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि सबसे अधिक शिकायत शिक्षा विभाग से मिल रही है वहां कार्मिकों की किसी भी गाइडलाइन का ध्यान नहीं रखा गया और आदेश जारी कर अब उन्हें प्रत्याहरित करने का खेल किया जा रहा है जिससे शिक्षकों में काफी आक्रोश है।

 

इस संबंध में कर्मचारी महासंघ के सम्बंध संगठनों की एक आपात बैठक कल दोपहर 2:00 बजे महासंघ कार्यालय में होगी।

 

महासंघ प्रदेश महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा का कहना है कि राज्य में समस्त कार्य राजकाज पर ऑनलाइन आदेश जारी किए जाते रहे हैं लेकिन अब शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों में ऑफलाइन तबादले आदेश निकाले जा रहे हैं, आफलाइन आदेशो पर यक्ष प्रश्न खड़े हो रहे हैं और बैक डेट में तबादले करने की पुष्टि होती हैं, जो सरकार की स्वच्छ छवि के लिए ठीक नहीं है।

 

 

Click here to Read More
Previous Article
जयपुर में राजस्थान राज्य सम्मेलन का आयोजन
Next Article
पहली ट्रेन दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन जयपुर से आज होगी रवाना

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment