Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जयपुर में राजस्थान राज्य सम्मेलन का आयोजन

    1 hour ago

    जयपुर,: द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद (NIRC) के तत्वावधान में जयपुर चैप्टर द्वारा आज होटल रॉयल ऑर्किड, दुर्गापुरा, जयपुर में राजस्थान राज्य सम्मेलन (Rajasthan State Conference) का गरिमापूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष सम्मेलन की थीम "आईपीओ के माध्यम से विकास की राह: सुशासन, अनुपालन एवं मूल्य सृजन" (Unlocking Growth Through IPOs: Governance, Compliance and Value Creation) रही।

     

    सम्मेलन की मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद श्रीमती मंजू शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के केंद्रीय परिषद सदस्य CS मनोज पुरबे एवं CS सुरेश पांडे की विशिष्ट उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। अपने प्रेरक उद्बोधनों में उन्होंने पूंजी बाजार के विकसित होते परिदृश्य, सुदृढ़ कॉर्पोरेट गवर्नेंस, प्रभावी नियामकीय अनुपालन तथा निवेशकों के विश्वास को सशक्त बनाने में कंपनी सचिवों की महत्वपूर्ण एवं उत्तरदायी भूमिका पर प्रकाश डाला।

     

    अपने स्वागत उद्बोधन में जयपुर चैप्टर के चेयरमैन CS सुमित कुमार श्योराण ने राजस्थान राज्य सम्मेलन की मेजबानी का अवसर प्रदान करने हेतु NIRC के चेयरमैन CS संतोष पांडे एवं सचिव CS राहुल शर्मा के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी एवं गतिशील व्यावसायिक परिवेश में कंपनी सचिव न केवल आईपीओ प्रक्रिया के सफल एवं सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि सूचीबद्धता के उपरांत Post IPO Compliance, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, वैधानिक अनुपालन, पारदर्शिता तथा दीर्घकालिक मूल्य सृजन सुनिश्चित करने में भी उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली है।

     

    सम्मेलन के विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रख्यात विशेषज्ञ वक्ताओं ने आईपीओ की संपूर्ण प्रक्रिया, नियामकीय आवश्यकताओं, सूचीबद्धता उपरांत अनुपालन, निवेशक संरक्षण, जोखिम प्रबंधन तथा श्रेष्ठ कॉर्पोरेट गवर्नेंस (Best Corporate Governance Practices) जैसे समसामयिक एवं व्यावहारिक विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार साझा किए। प्रतिभागियों ने इन सत्रों को अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं व्यावसायिक दृष्टि से समृद्ध बताया।

     

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर जयपुर चैप्टर के सचिव CS वरुण मेहरा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए माननीय मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, केंद्रीय परिषद सदस्यों, सभी सम्मानित वक्ताओं, प्रतिभागियों, प्रायोजकों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

     

    इस राज्य सम्मेलन में बड़ी संख्या में कंपनी सचिवों, कॉर्पोरेट पेशेवरों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, प्रबंधन विशेषज्ञों एवं अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन ने आईपीओ, सुशासन, नियामकीय अनुपालन एवं मूल्य सृजन के क्षेत्र में नवीनतम दृष्टिकोण साझा करने के साथ-साथ व्यावसायिक उत्कृष्टता एवं नैतिक कॉर्पोरेट संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु एक प्रभावी एवं सार्थक मंच प्रदान किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    जेईसीआरसी विश्वविद्यालय में एनआईटीटीटीआर भोपाल के सहयोग से पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment