Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जेईसीआरसी विश्वविद्यालय में एनआईटीटीटीआर भोपाल के सहयोग से पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

    1 hour ago

    परिणाम-आधारित शिक्षा को प्रभावी बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण पहल

    जयपुर। जेईसीआरसी विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की पहल पर, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर), भोपाल (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का जेईसीआरसी विश्वविद्यालय में सफलतापूर्वक समापन हुआ। "परिणाम-आधारित पाठ्यक्रम एवं मूल्यांकन" विषय पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों को परिणाम-आधारित शिक्षा (ओबीई), पाठ्यक्रम निर्माण, अधिगम परिणामों के निर्धारण तथा प्रभावी मूल्यांकन प्रणाली की नवीन अवधारणाओं एवं व्यवहारिक प्रक्रियाओं से परिचित कराना था।

    विश्वविद्यालय परिवार ने इस कार्यक्रम को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा सतत गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ओ. पी. अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं अर्पित अग्रवाल तथा प्रेसिडेंट प्रो. विक्टर गंभीर ने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने तथा विश्वविद्यालय में गुणवत्ता-आधारित शिक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर प्रो. राम रतन (प्रो-प्रेसिडेंट), एस. एल. अग्रवाल (रजिस्ट्रार), प्रो. डी. पी. मिश्रा (वरिष्ठ शैक्षणिक सलाहकार) तथा धीमंत अग्रवाल (डायरेक्टर, डिजिटल स्ट्रेटजीज़) ने भी अपने मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    कार्यक्रम में एनआईटीटीटीआर, भोपाल की ओर से प्रो. (डॉ.) सीमा वर्मा, प्रोफेसर एवं राजस्थान राज्य समन्वयक, तथा प्रो. (डॉ.) मनीष भार्गव, प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष एवं परियोजना निदेशक, सीमेन्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने परिणाम-आधारित शिक्षा की अवधारणा, पाठ्यक्रम परिणाम एवं कार्यक्रम परिणामों का समन्वय, पाठ्यक्रम एवं कार्यक्रम मूल्यांकन, उच्च स्तरीय चिंतन कौशल आधारित मूल्यांकन, मूल्यांकन मानदंड, सतत विकास लक्ष्य, अधिगम उपलब्धि विश्लेषण तथा सतत गुणवत्ता सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं सहभागितापूर्ण सत्र आयोजित किए।

     

    इस एफडीपी में विश्वविद्यालय के 31 प्रतिभागियों, जिनमें विभिन्न संकायों के डीन, डायरेक्टर, विभागाध्यक्ष तथा वरिष्ठ संकाय सदस्य शामिल थे, ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सभी असाइनमेंट, समूह गतिविधियों, प्रस्तुतियों तथा उपलब्धि परीक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को परिणाम-आधारित शिक्षा प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। समापन सत्र में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव एवं एफडीपी से प्राप्त प्रमुख निष्कर्ष साझा किए। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं व्यावहारिक अनुभव परिणाम-आधारित शिक्षण, पाठ्यक्रम निर्माण, परिणामों के प्रभावी मूल्यांकन तथा सतत गुणवत्ता सुधार को नई दिशा देंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त सीख के आधार पर विश्वविद्यालय में परिणाम-आधारित शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति, गुणवत्ता आश्वासन एवं प्रत्यायन संबंधी मानकों की दिशा में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता और अधिक सुदृढ़ होगी।

     

    इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. रुचि सेठ, डीन, आईक्यूएसी, के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी योजना एवं सतत मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, कार्यक्रम के सुचारु संचालन, प्रतिभागियों के समन्वय तथा समस्त व्यवस्थाओं के प्रभावी निर्वहन में यजुवेन्द्र सोनी एवं विकास लील की उल्लेखनीय भूमिका रही, जिनके सतत प्रयासों से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्रो. नरेंद्र कुमार अग्रवाल, उपनिदेशक, आईक्यूएसी, ने आईक्यूएसी की ओर से सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति विश्वविद्यालय प्रतिबद्धता दोहराई।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अग्रवाल पी जी कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का समापन
    Next Article
    जयपुर में राजस्थान राज्य सम्मेलन का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment