Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    थिएटर क्लब द्वारा ‘बिकमिंग हर’ विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित

    4 hours ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के थिएटर क्लब द्वारा 1 सितम्बर, 2026 को ‘बिकमिंग हर’ विषय पर एक विशेष संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्यूमेंट्री फिल्म-निर्माता एवं फोटोग्राफर क्रिस्टिना प्रिंसिपे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में महिलाओं की कहानियों को संजोने एवं उन्हें दस्तावेज़ित करने के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में थिएटर क्लब की संयोजक एवं अंग्रेज़ी विभाग की विभागाध्यक्ष (स्नातक), डॉ. प्रीति शर्मा द्वारा स्वागत स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। क्रिस्टिना प्रिंसिपे ने छात्राओं के साथ सोशल मीडिया पर एक सार्थक एवं विचारोत्तेजक संवाद किया। उन्होंने सोशल मीडिया को “एक खिड़की और एक घाव” बताते हुए इसके दोहरे प्रभावों पर चर्चा की। छात्राओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ने और विभिन्न दृष्टिकोणों से परिचित होने के अवसरों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही, उन्होंने सामाजिक आलोचना, तुलना, भय तथा महिलाओं के सामने आने वाले ऑनलाइन खतरों को लेकर अपनी चिंताएँ भी व्यक्त कीं। क्रिस्टिना ने अपने डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट बिकमिंग हर से छात्राओं को परिचित कराया, जिसमें समकालीन महिलाओं के जीवन और उनकी आत्म-अभिव्यक्ति को प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने छात्राओं के साथ वृत्तचित्र कथा-शैली की मूलभूत अवधारणाओं पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में चयनित छात्राओं के लिए कैमरा संचालन एवं फिल्मांकन पर आयोजित व्यावहारिक कार्यशाला के आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को कैमरे के माध्यम से कहानी कहने की तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुुआ। सत्र का संचालन सुश्री भव्या पुरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 60 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता दी।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    नेत्रदान जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान CJP ने 5 सितंबर का प्रस्तावित मार्च वापस लेने की घोषणा की, केंद्र की कार्रवाई के बाद लिया फैसला

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment