Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रथम NSS कैंप 2026 एवं प्लास्टिक फ्री कैंपस ड्राइव का आयोजन

    1 hour ago

    जयपुर: यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS इकाई द्वारा प्रथम NSS कैंप 2026 एवं “प्लास्टिक फ्री कैंपस ड्राइव” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

    कार्यक्रम के अवसर पर प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाया जा सकता है।

    इसके पश्चात प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने विद्यार्थियों को NSS की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत NSS कार्यक्रम अधिकारी यश यादव द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को NSS (National Service Scheme) के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं सामाजिक सेवा में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को My Bharat Portal के माध्यम से NSS एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

    कार्यक्रम के अगले चरण में डॉ. प्रेम कुमार ने प्लास्टिक प्रदूषण, प्लास्टिक के पर्यावरण पर दुष्प्रभाव तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उपायों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। इसके बाद डॉ. मोनिका शर्मा ने भी प्लास्टिक मुक्त परिसर की आवश्यकता, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर विद्यार्थियों को संबोधित किया।

    इस अवसर पर NSS स्वयंसेविका तनिषा मीणा ने प्लास्टिक फ्री अभियान को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में योगदान देने की अपील की।

    स्वच्छता अभियान का दूसरा चरण

    NSS कैंप के दूसरे चरण में विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में बिखरे हुए प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया तथा उसे उचित तरीके से अलग कर निस्तारण के लिए भेजा।

    विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लेते हुए “स्वच्छ परिसर, स्वस्थ पर्यावरण” तथा “प्लास्टिक मुक्त परिसर” का संदेश दिया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने अन्य विद्यार्थियों एवं परिसर के लोगों को भी प्लास्टिक कचरे को खुले में न फेंकने और कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए जागरूक किया।

    कार्यक्रम के अंत में NSS कार्यक्रम अधिकारी यश यादव ने सभी NSS स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय के स्टाफ का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

    यह NSS कैंप विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अमन माहेश्वरी एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स में शामिल

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment