Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमन माहेश्वरी एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स में शामिल

    1 hour ago

    - इस नियुक्ति के साथ एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने बोर्ड में बदलाव पूरा किया

    इस बदलाव के बाद सभी चारों संस्थापकों ने बोर्ड की जिम्मेदारियां अगली पीढ़ी को सौंप दी हैं, जो अगले 100 वर्षों के लिए एलन के निर्माण के विजन को और मजबूत करता है

    कोटा. नेक्स्ट-जेनरेशन लीडरशिप की दिशा में बदलाव को आगे बढ़ाते हुए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड ने अमन माहेश्वरी को बोर्ड आफ डायरेक्टर्स (निदेशक मंडल) में नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। इस नियुक्ति के साथ एलन के सभी चारों फाउंडर्स ने अगली पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह बदलाव एलन के अगले 100 वर्षों के भविष्य के लिए तैयार दीर्घकालिक विजन को दर्शाता है।

    अमन माहेश्वरी निदेशक मंडल में नेक्स्ट-जेनरेशन के साथी डायरेक्टर्स अविरल माहेश्वरी, आनंद माहेश्वरी और केशव माहेश्वरी के साथ शामिल हुए हैं। वे एलन के ग्लोबल स्टडीज डिवीजन का नेतृत्व करने के अनुभव के साथ-साथ भारत, यूएई, यूनाइटेड किंगडम और यूरोप में शिक्षा एवं प्रोफेशनल अनुभव से विकसित अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण लेकर आए हैं। उनकी नियुक्ति एक सुनियोजित बदलाव के पूरा होने का प्रतीक है, जिसमें एलन के संस्थापक मूल्यों, प्रोफेशनल लीडरशिप के अनुभव और नेक्स्ट-जेनरेशन निदेशकों की ऊर्जा का समावेश है।

    इस बदलाव पर संस्थापक राजेश माहेश्वरी ने कहा कि अमन के बोर्ड में शामिल होने के साथ एलन की यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय पूरा हुआ है। हमारे प्रत्येक नेक्स्ट-जेनरेशन निदेशक की अपनी विशिष्ट क्षमता है और ग्लोबल एजुकेशन वर्टिकल के निर्माण में अमन का अनुभव बोर्ड के लिए महत्वपूर्ण दृष्टिकोण लेकर आएगा। मुझे विश्वास है कि यह सामूहिक नेतृत्व एलन के मिशन को आने वाली पीढ़ियों तक आगे बढ़ाएगा।

    अपने बड़े बेटे अमन माहेश्वरी के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में शामिल होने का स्वागत करते हुए एलन के संस्थापक डॉ. ब्रजेश माहेश्वरी ने कहा, बड़े बेटे अमन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते हुए देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने वर्षों से एलन की ग्लोबल एजुकेशन इनिशिएटिव को मजबूती से विकसित करने और उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बोर्ड में अपनी नई भूमिका में भी वे उसी समर्पण, प्रतिबद्धता और दूरदृष्टि के साथ कार्य करते हुए एलन को सफलता के नए आयामों तक ले जाएंगे। एक फाउंडर के रूप में हमारा सदैव प्रयास रहा है कि हम ऐसी संस्था का निर्माण करें, जो हमसे भी बड़ी हो और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत विरासत बने। अमन का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में यह दायित्व संभालना इसी दूरदर्शी सोच की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक कदम साबित होगा।”

    नियुक्ति पर अमन माहेश्वरी ने कहा, “एलन के निदेशक मंडल में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है। संस्था के साथ वर्षों से इसकी ग्लोबल एजुकेशन पहल के निर्माण एवं विस्तार में योगदान करते हुए मुझे एलन के मूल्यों को समझने के साथ-साथ भविष्य की संभावनाओं को जानने का अवसर मिला है। मैं अपने अनुभव और दृष्टिकोण को बोर्ड में लेकर आने, अपने साथी निदेशकों और लीडरशिप टीम के साथ मिलकर एलन के मूल आधार को और मजबूत करने, इनोवेशन को गति देने, वैश्विक पहुंच का विस्तार करने और उस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं, जिसने एलन को भारत के सबसे भरोसेमंद शिक्षा संस्थानों में से एक बनाया है।”

    निदेशक उदय शंकर ने कहा कि अमन की नियुक्ति के साथ एलन का बोर्ड अब संस्था के अगले अध्याय को दर्शाता है। एक ऐसा अध्याय, जिसमें संस्थापकों का अनुभव, प्रोफेशनल मैनेजमेंट का अनुशासन और अगली पीढ़ी की नई ऊर्जा एक साथ है। इससे ऐसी गवर्नेंस संरचना पूरी होती है, जो आने वाले दशकों तक एलन की उत्कृष्टता को बनाए रखने में सक्षम होगी।}

    सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि ग्लोबल स्टडीज डिवीजन का नेतृत्व करते हुए वर्षों में अमन ने जो विश्वास अर्जित किया है, उसके आधार पर उनका बोर्ड में शामिल होना एक स्वाभाविक प्रगति है। लीडरशिप टीम के रूप में हम एलन के सेंचुरी विजन की दिशा में काम करते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन की उम्मीद करते हैं।

    इस नियुक्ति के साथ एलन के पुनर्गठित निदेशक मंडल में उदय शंकर चेयरमैन के रूप में तथा अविरल माहेश्वरी, अमन माहेश्वरी, आनंद माहेश्वरी, केशव माहेश्वरी और प्रतीक गर्ग शामिल हैं।

    अमन माहेश्वरी के बारे में

    अमन माहेश्वरी एलन के ग्लोबल स्टडीज डिवीजन के प्रमुख हैं। जनवरी 2020 में एलन से जुड़ने के बाद से उन्होंने इंटरनेशनल अंडरग्रेजुएट एजुकेशन के लिए की गई पहल का नेतृत्व किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को दुनिया की शीर्ष रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटीज में शिक्षा प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध कराने में मदद की गई है, जिसमें हार्वर्ड, एमआईटी, ऑक्सफोर्ड और अन्य क्यूएस टॉप-200 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। उनके कार्यक्षेत्र में इंटरनेशनल एडमिशन स्ट्रेटेजी, स्टूडेंट काउंसलिंग, स्टैंडड्राइज्ड टेस्ट प्रिपरेशन, प्रोफाइल बिल्डिंग और विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक भारतीय विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक मार्ग विकसित करना शामिल है। सेकंड-जेनरेशन बिजनेस लीडर के रूप में कई देशों में उनकी शिक्षा और प्रोफेशनल एक्सपीरियंस ने शिक्षा, उद्यमिता और युवा विकास के प्रति उनके वैश्विक दृष्टिकोण को आकार दिया है। अमन यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन, यूके से एमबीए हैं और उन्होंने बिट्स पिलानी, दुबई कैंपस से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल की है। स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, कोटा से पूरी की है।

    शिक्षा और बिजनेस के अलावा क्रिकेट भी अमन की अंतरराष्ट्रीय यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में क्रोएशिया का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें 2022 में फिनलैंड और 2024 में जर्मनी में हुए वल्र्ड कप क्वालिफाइंग टूर्नामेंट शामिल हैं। वे क्रोएशिया और पड़ोसी यूरोपीय देशों में क्रोएशियाई घरेलू क्रिकेट से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के बारे में

    1988 में कोटा, राजस्थान में स्थापित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड भारत के प्रमुख शिक्षा संस्थानों में से एक है, जो जेईई-मैन एवं एडवांस्ड, नीट-यूजी, ओलम्पियाड और अन्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को शिक्षित करता है। पिछले 38 वर्षों में एलन ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुभवी फैकल्टी, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा और निरंतर बेहतर परिणामों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास अर्जित किया है। आज यह संस्थान भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्लासरूम प्रोग्राम्स और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स का एक मजबूत इकोसिस्टम संचालित करता है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Delhi Kashmere Gate Bus Gang-Rape Case: Forensic Evidence, Fingerprints Strengthen Police Investigation

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment