Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

    1 hour ago

    जयपुर. यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के विकास में शिक्षकों एवं सभी फैकल्टी सदस्यों के योगदान को सम्मानित करना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था।

    कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. रजनी माथुर द्वारा तैयार की गई तथा डॉ. प्रेम कुमार ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. वंदना सिंह ठाकुर, डॉ. रजनी माथुर, डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. सीता राम, डॉ. कुलदीप शर्मा, डॉ. रोहित सारस्वत एवं अखिलेश ने अपने विचार व्यक्त किए तथा शिक्षक दिवस के महत्व और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के सभी फैकल्टी सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल का मुख्य संदेश यह रहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति एवं विकास में प्रत्येक फैकल्टी सदस्य का महत्वपूर्ण योगदान होता है और इसलिए प्रत्येक व्यक्ति प्रशंसा एवं सम्मान का पात्र है।

    इस अवसर पर प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन एवं प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने अपने संदेश के माध्यम से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण, योगदान एवं सेवाओं की सराहना की।

    कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए किया गया। यह समारोह विश्वविद्यालय परिवार के लिए शिक्षकों के योगदान को पहचानने, प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने का प्रेरणादायी अवसर बना।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    लोकतंत्र का उत्सव: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सपरिवार किया मतदान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment