Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लोकतंत्र का उत्सव: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सपरिवार किया मतदान

    1 hour ago

    -पोलिंग बूथों का लिया जायजा

    सुमेरपुर। लोकतंत्र के महापर्व के तहत सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और उत्साहजनक माहौल में संपन्न हो रही है। इस अवसर पर पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने अपने नागरिक कर्तव्य का पालन करते हुए शुक्रवार को सपरिवार मतदान किया।

    परिजनों के संग बूथ पर पहुंचे मंत्री

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत सुमेरपुर के वार्ड संख्या-22, भैरू चौक स्थित सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय परिसर पहुंचे। यहाँ स्थापित बूथ संख्या-23 पर उन्होंने पूरी सादगी और नियमों का पालन करते हुए वोट डाला। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती धर्मीदेवी, पुत्र दिनेश कुमावत व दीपक कुमावत तथा पुत्रवधु पुष्पा कुमावत एवं गीता कुमावत भी उनके साथ उपस्थित रहीं। पूरे परिवार ने एक साथ मतदान कर आमजन को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संदेश दिया।

    मतदान के बाद क्षेत्र का दौरा और निरीक्षण

    अपना वोट कास्ट करने के तुरंत बाद कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक कुमावत एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण व शहरी पोलिंग बूथों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं के लिए छाया-पानी की सुविधाएं और मतदान की गति का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू मतदान संपन्न कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने केंद्र पर आए बुजुर्गों और युवा मतदाताओं से बातचीत कर उनके उत्साह की सराहना की।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    FLN कलस्टर स्तर कार्यशाला की तिथियों का जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता तथा जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन से टकराव
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment