Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    FLN कलस्टर स्तर कार्यशाला की तिथियों का जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता तथा जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन से टकराव

    1 hour ago

    परिषद के दिशा-निर्देश 09-09-2026 द्वारा 15-16 सितंबर को प्रथम समूह तथा 17-18 सितंबर को द्वितीय समूह की FLN क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजन रखा गया है। साथ ही अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथियों में यदि कोई परिवर्तन हो तो ब्लॉक/जिला के माध्यम से संशोधित तिथि का निर्धारण कर परिषद कार्यालय से अनुमति लेकर कार्यशाला का आयोजन करने का प्रावधान रखा गया है।

    16 एवं 17 सितंबर को जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता है जिसमें सभी महिलाएं शिक्षक सीधे भाग ले सकती हैं और 18 व 19 सितंबर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन है इन 2 दिनों शैक्षिक चिंतन के लिए समस्त शैक्षिक स्टाफ को अवकाश रहता है।

    शिक्षक खेलकूद तथा शैक्षिक सम्मेलन के कारण सभी ब्लॉक और जिलों में कार्यशाला की तिथियां परिवर्तन करनी होगी।

    राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने कहा कि परिषद में पूरे राजस्थान से योग्यतम शिक्षा अधिकारियों को चयनित कर लगाया जाता है फिर भी उनके द्वारा शिविरा पंचांग के महत्वपूर्ण इवेंट के दिनों ऐसी कार्यशाला का आयोजन रखवाना उनके चयन पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

    संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री महेंद्र पाण्डे ने पत्र लिखकर मांग कि है कार्यशाला की तिथियां में परिवर्तन किया जाए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती के बीच जयपुर में होगा ‘हरित संगम 2026’
    Next Article
    लोकतंत्र का उत्सव: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सपरिवार किया मतदान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment