Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती के बीच जयपुर में होगा ‘हरित संगम 2026’

    2 hours ago

    14 से 18 नवम्बर तक पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का महाअभियान

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत जयपुर में 14 से 18 नवम्बर 2026 तक ‘हरित संगम 2026’ का आयोजन किया जाएगा। हरित संगम 2026 के पोस्टर का विमोचन राजस्थान के राज्यपाल. हरिभाऊ बागडे द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी आधारित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए ‘हरित संगम’ जैसे आयोजनों की आवश्यकता है, जो समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करें। माननीय राज्यपाल जी ने ‘हरित संगम 2026’ के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।

    हरित संगम 2026 के सचिव अशोक मित्तल ने बताया कि मुख्य आयोजन से पूर्व जयपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से व्यापक जनभागीदारी अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से प्रारंभ होकर दीपावली, 8 नवम्बर तक चलेगा।

    उन्होंने बताया कि इस अभियान में विशेष रूप से मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अंतर्गत घर-घर गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, घर के बाहर स्वच्छता एवं रंगोली निर्माण, प्रत्येक घर में न्यूनतम तीन पौधों का रोपण, परिवार में ‘मंगल संवाद’ तथा भूले-बिसरे लोकगीतों की सामूहिक प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

    इन गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न स्तरों पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

    ‘हरित संगम 2026’ का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को केवल एक आयोजन तक सीमित न रखते हुए स्वच्छता, हरियाली, सौंदर्य, संस्कृति और जनभागीदारी को जनजीवन का हिस्सा बनाना है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    वीजीयू में दो दिवसीय एमटीटीएस गणित प्रशिक्षण एवं प्रतिभा खोज कार्यशाला का सफल समापन
    Next Article
    FLN कलस्टर स्तर कार्यशाला की तिथियों का जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता तथा जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन से टकराव

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment