Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय किसान दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन

    1 month ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी वाटिका जयपुर में राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसानों के सम्मान एवं उनके योगदान को स्मरण करने हेतु किया गया

    कार्यक्रम के दौरान कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. एस. एस. यादव ने देश में किसानों की वर्तमान स्थिति, उनकी समस्याओं तथा समाधान पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने तथा नई तकनीकों को अपनाने से कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाया जा सकता है।

    विश्वविद्यालय प्रेसिडेंट डॉ रश्मि जैन ने इस अवसर पर किसानों के हित में आधुनिक कृषि तकनीक, औद्योगिक सहयोग एवं शोध आधारित नवाचारों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि नई तकनीकों के प्रयोग से किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रो-चेयरपर्सन डॉ अंशु सुराना ने अपने संदेश में अनुसंधान के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाने हेतु निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की एवं कहा कि भविष्य में कृषि आधारित कार्यक्रम, कार्यशालाएँ एवं उन्नत तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे, जिससे किसान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं तकनीकी गतिविधियों से लाभान्वित हो सकें।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा किसानों की समस्याओं पर आधारित विचार प्रस्तुत किए गए। साथ ही, आधुनिक तकनीकों द्वारा कृषि से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। कुछ विद्यार्थियों ने तकनीकी नवाचार, स्मार्ट खेती, मृदा संरक्षण एवं जैविक कृषि जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

    इस अवसर पर कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया गया

    Click here to Read More
    Previous Article
    श्री साँवलिया सेठ प्राकट्य मंदिर बागुंड-भादसौड़ा में चेयरमैन प्रेम सुराणा एवं मीनाक्षी सुराणा का  हुआ भव्य स्वागत
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी वाटिका जयपुर में “द एक्चुअल वाइब” सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment