Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एक और सफलता, एक और उपलब्धि” — रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र का ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स में चयन

    1 hour ago

    जयपुर। रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीतापुरा, जयपुर के बी. फार्मा अंतिम वर्ष के छात्र रोहित त्यागी का चयन देश की अग्रणी दवा निर्माता कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में सेल्स एग्जीक्यूटिव पद पर हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है।

    महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्लेसमेंट सेल अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, इंटरव्यू प्रिपरेशन तथा तकनीकी प्रशिक्षण नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप छात्र राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों, अस्पतालों तथा शैक्षणिक संस्थानों में उत्कृष्ट अवसर प्राप्त कर रहे हैं।

    संस्थान के अध्यक्ष (President) डॉ. प्रेम सुराना ने चयनित छात्र को बधाई देते हुए कहा, "विद्यार्थियों की सफलता ही किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। हमारा उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान कर विद्यार्थियों को सफल एवं आत्मनिर्भर बनाना है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अपने उत्कृष्ट कार्य से संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।"

    संस्थान के उपाध्यक्ष (Vice President) डॉ. अंशु सुराना ने कहा, "आज के प्रतिस्पर्धी दौर में कौशल आधारित शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण सफलता की कुंजी हैं। हमें प्रसन्नता है कि हमारे विद्यार्थी प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित होकर अपने करियर की मजबूत शुरुआत कर रहे हैं। संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट और करियर विकास के लिए उद्योगों के साथ ऐसे अवसर उपलब्ध कराता रहेगा।"

    प्राचार्य प्रो. डॉ. ताराचंद एवं महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों ने रोहित त्यागी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है तथा संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रभावी प्लेसमेंट प्रणाली का प्रमाण है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    मध्य पूर्व तनाव के बीच सोने में जोरदार तेजी, चांदी ने भी दिखाई मजबूती; निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
    Next Article
    "माहेश्वरी पब्लिक स्कूल तिलक नगर के विद्यार्थियों ने किया साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण"

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment