Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    "माहेश्वरी पब्लिक स्कूल तिलक नगर के विद्यार्थियों ने किया साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण"

    57 minutes ago

    जयपुर। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, तिलक नगर के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने शास्त्री नगर, जयपुर स्थित साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण 21 और 22 जुलाई को किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को व्यावहारिक एवं रोचक तरीके से समझाना था।

    भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल, उपकरणों एवं प्रदर्शनों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं को प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से समझा तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों में सीखने के साथ-साथ उत्साह और कौतूहल का विशेष वातावरण देखने को मिला।

    इस शैक्षणिक भ्रमण ने विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उनकी वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक जिज्ञासा को भी प्रोत्साहित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं आनंददायक बनाया। विद्यार्थियों ने इस यात्रा को अपने लिए एक यादगार और उपयोगी अनुभव बताया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एक और सफलता, एक और उपलब्धि” — रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र का ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स में चयन
    Next Article
    कर्मचारी महासंघ ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो-- महेंद्र सिह

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment