Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कर्मचारी महासंघ ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो-- महेंद्र सिह

    1 hour ago

    शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार: गत दिनों हुए तबादलों में की गई कई अनियमितताएं, विभाग की महिला शिक्षकों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग-- अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत

    जयपुर. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा कि शिक्षा विभाग में हो रही अनियमितता को देखते हुए शिक्षा मंत्री से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा लिया जाए ।

    इस संबंध में महासंघ की बैठक में महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि दिनांक 26/7/26 रविवार को दोपहर 12:30 बजे सिविल लाइंस फाटक जयपुर पर शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग मुख्यमंत्री से करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।

    महासंघ की कार्यकारिणी में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संबद्ध संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया जिसमें शिक्षा विभाग की निम्न समस्याएं प्रमुख रही--

    1.तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण

    2.टीएसपी क्षेत्र के शिक्षकों का समायोजन

    3.स्थानांतरण में प्रशासनिक सुधार की गाइड लाइन की अनदेखी, गंभीर बिमार, विधवा/परित्यकता, पति-पत्नी प्रकरणों की अनदेखी

    4.समसा एवं पीएम श्री विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति के पद स्थानांतरण से भरे गए

    5. शिक्षकों की शैडो पोस्ट

    6.महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में द्वितीय चरण अब तक अधूरा हैं

    7.प्रबोधकों को पदोन्नति से वंचित रखना

    8.विभिन्न रिजल्ट रिवाइज में शिक्षकों को नौकरी से निकाला जा रहा है,

    9.शिक्षा विभाग में एक ही समय में कई पदों पर हुई पदोन्नतियों में स्थानांतरण का भेदभाव करते हुए केवल नव पदोन्नत व्याख्याता पद को‌ स्थानांतरण से वंचित रख अन्य पदोन्नत वर्ग का स्थानांतरण कर दिया गया

    10.तृतीय श्रेणी के लिए टेट की अनिवार्यता को दूर किया जाए

    11. महिला शिक्षकों के स्कूलों में जाकर मोबाइल चैक करना

    12. चयनित वंचित शिक्षकों (अतरिक्त विषय/ विशेष शिक्षक) को पदस्थापन दिया जाएं

    13. पीटीआई के स्थायीकरण में देरी

    14. दिव्यांग कार्मिकों के बार-बार दिव्यांग सर्टिफिकेट का सत्यापन करना

    15.पदौनत उप प्राचार्य/प्राचार्य को डेढ़ वर्ष से पदास्थापन से वंचित रखना

    16. तृतीय श्रेणी शिक्षकों को राज्य कर्मचारी नहीं मानना

    17. SI सीधी भर्ती निरस्त से एलडीसी यूडीसी अध्यापक प्रयोगशाला सहायक को वापस विभाग में ज्वाइन करवाया जाए

    18. सुप्रीम कोर्ट में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पांच वर्ष से रुकी पदौनति की सरकार की कमजोर पैरवी

     

    इन सभी समस्याओं को लेकर मंथन हुआ और यह तय हुआ कि महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह एवं महासंघ के संरक्षक सियाराम शर्मा के नेतृत्व में रविवार दोपहर 12:30 बजे से सिविल लाइन फाटक जयपुर पर प्रदर्शन होगा तथा मुख्यमंत्री से शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने की मांग की जाएगी ।

    कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि शिक्षा मंत्री के फैसलों और बयानों और मिलने जाने वाले शिक्षकों के प्रति उनके व्यवहार के कारण शिक्षा विभाग की बदनामी हो रही है तथा विभिन्न आदेशों पर यू टर्न लिए जा रहे हैं, महिलाओं के मोबाइल चेक कर उनकी अस्मिता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया जा रहा है और नीट परीक्षा में आरोपियों के साथ सम्बंध तथा तबादला में भ्रष्टाचार हुए

    इसकी शिकायत माननीय मुख्यमंत्री से की जाएगी।

    महासंघ ने अपील की पीड़ित सभी शिक्षक तथा उनके परिवारजन सिविल लाइंस फाटक, जयपुर पहुंचे और अत्याचार के विरुद्ध अपनी आवाज को बुलंद करें।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    "माहेश्वरी पब्लिक स्कूल तिलक नगर के विद्यार्थियों ने किया साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण"

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment