Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एसएसजी पारीक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में इग्नू जागरूकता कार्यक्रम: नियमित डिग्री के साथ डुअल डिग्री से संवर सकता है भविष्य

    1 month ago

    इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की सीनियर रीजनल डायरेक्टर ममता भाटिया ने विद्यार्थियों को दी नवाचारों की जानकारी

     

    जयपुर, बनीपार्क स्थित एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के इग्नू अध्ययन केंद्र 23198 पर सोमवार को 'इग्नू जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के आधुनिक विकल्पों और एक साथ दो डिग्री (डुअल डिग्री) प्राप्त करने की संभावनाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की सीनियर रीजनल डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) ममता भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

     

    नियमित पढ़ाई के साथ डुअल डिग्री का विकल्प

    मुख्य अतिथि ममता भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में कौशल विकास अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपनी नियमित कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ इग्नू के माध्यम से डुअल डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश ले सकते हैं। इससे न केवल उनके समय की बचत होगी, बल्कि रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। उन्होंने वर्तमान सत्र में उपलब्ध विभिन्न व्यावसायिक और शैक्षणिक कोर्सेज की विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार अतिरिक्त डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स चुनने के लिए प्रेरित किया।

     

    नई शिक्षा नीति (NEP) और शैक्षणिक उपलब्धियां

    विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) राम मूर्ति मीणा ने नई शिक्षा नीति (NEP) के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एनईपी के तहत शिक्षा प्रणाली अधिक लचीली और छात्र-केंद्रित हो गई है, जिससे एक साथ दो पाठ्यक्रमों में अध्ययन करना अब कानूनी रूप से सुगम है।

    कॉलेज प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमिला दुबे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने 'एकेडमिक अचीवमेंट' (शैक्षणिक उपलब्धियों) को निरंतर बेहतर बनाने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और अतिरिक्त डिग्रियां करियर की दौड़ में बढ़त दिलाती हैं।

     

    प्रवेश प्रक्रिया और छात्र सहायता

    कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए इग्नू के डॉ. राम भजन कुमावत ने केंद्र की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को इग्नू की प्रवेश प्रक्रिया, सत्रीय कार्य (असाइनमेंट) और अध्ययन की पद्धति के बारे में तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अध्ययन केंद्र 23198 विद्यार्थियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने भाग लिया। सत्र के अंत में विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक भी उपस्थित थे. 

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला एवं प्रेरणादायी महिला प्रदर्शनी का आयोजन
    Next Article
    जवाहर कला केंद्र में छात्रों ने प्रदर्शनी और वार्ता कार्यक्रम में लिया भाग

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment