Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जवाहर कला केंद्र में छात्रों ने प्रदर्शनी और वार्ता कार्यक्रम में लिया भाग

    2 months ago

    जयपुर। बियानी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के डी-फार्मा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने जवाहर कला केंद्र में आयोजित “मां पन्नाधय नारी शक्ति महोत्सव” की प्रदर्शनी और वार्ता कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सशक्त नारी और समृद्ध समाज के प्रति जागरूक करना था। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने नारी के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी प्रेरणादायक जानकारियाँ प्राप्त कीं।

    इस अवसर पर गुलाब कोठारी और ईशा कोप्पिकर ने सशक्त एवं प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सोम्या गुर्जर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुलाब कोठारी ने बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अकादमिक निदेशक डॉ. संजय बियानी को मंच पर सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

    अपने संबोधन में डॉ. संजय बियानी ने भारतीय संस्कृति में हो रहे परिवर्तनों और उन्हें संतुलित बनाए रखने के उपायों पर अपने विचार साझा किए। इस प्रदर्शनी और वार्ता कार्यक्रम का समन्वय एसोसिएट प्रोफेसर नितिन शुक्ला और एसोसिएट प्रोफेसर हिमानी राणा ने किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    एसएसजी पारीक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में इग्नू जागरूकता कार्यक्रम: नियमित डिग्री के साथ डुअल डिग्री से संवर सकता है भविष्य
    Next Article
    महिला दिवस पर नारी शक्ति के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment