Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महिला दिवस पर नारी शक्ति के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

    2 months ago

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अग्रवाल पी.जी. महाविद्यालय, जयपुर के विमेन सेल इकाई की ओर से एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का मुख्य विषय- महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर चर्चा रहा।।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती ज्योति खंडेलवाल तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता शर्मा (सीनियर इंस्पेक्टर, राजस्थान पुलिस) रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी.एल. देवंदा ने की। 

     

    मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की प्रेरणा दी। एवं उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए । संघर्ष ही सफलता की कुंजी है ,पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्राओ को जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।वहीं पुलिस इंस्पेक्टर श्रीमती संगीता शर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भर बनने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 1 मार्च से लेकर 15 मार्च 2026 तक महिलाओं के संदर्भ में विशेष अभियान चलाया जा रहा है इस हेतु उन्होंने छात्राओं को जागरूक किया।

    प्राचार्य डॉ. बी.एल. देवंदा ने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समान अवसरों के प्रति समाज को जागरूक करने का अवसर भी है। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति खंडेलवाल और श्रीमती संगीता शर्मा को शाल एवं मोमेंट से सम्मानित भी किया गया। अंत में सभी ने मिलकर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मंच संचालन रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ नीतू अग्रवाल ने किया । इस अवसर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहें ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    जवाहर कला केंद्र में छात्रों ने प्रदर्शनी और वार्ता कार्यक्रम में लिया भाग
    Next Article
    “जमीनी नेतृत्व और जनविश्वास ही लोकतंत्र की असली ताकत” -डॉ. सी. बी. यादव

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment