Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    “जमीनी नेतृत्व और जनविश्वास ही लोकतंत्र की असली ताकत” -डॉ. सी. बी. यादव

    1 month ago

    राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की पीसीसी में ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित

    जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन की विचारधारा, कार्यकर्ता की भूमिका, चुनाव प्रबंधन तथा पंचायती राज एवं निकाय जनप्रतिनिधियों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को स्पष्ट करना था।कार्यशाला में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से संगठन की रीति-नीति, संगठन निर्माण और वर्तमान दौर में स्थानीय स्वशासन की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत गांव और शहरों के जमीनी नेतृत्व में निहित होती है, इसलिए संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है।

        इस डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जमीनी नेता की सबसे बड़ी पूंजी जनता का विश्वास होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को जनता के दुख-दर्द को समझते हुए संवेदनशीलता, करुणा और समानुभूति के साथ कार्य करना चाहिए तथा सरकार और समाज के बीच एक मजबूत सेतु बनना चाहिए। उन्होंने दिखावे की राजनीति से ऊपर उठकर जनता के वास्तविक मुद्दों पर आधारित राजनीति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

       कार्यशाला में संगठन के महासचिव केशव तिवारी तथा जयपुर संभाग प्रभारी नितेश सोनी ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    महिला दिवस पर नारी शक्ति के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
    Next Article
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment