Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

    1 month ago

     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी वाटिका, जयपुर में महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उपलब्धियों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

    कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट प्रो.( डॉ.)रश्मि जैन एवं मुख्य अतिथि श्रीमती उमा शर्मा (पूर्व सरपंच, कुम्हारियावास) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने महिला दिवस की उपयोगिता एवं इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएँ किसी भी समाज की रीढ़ होती हैं। महिलाएँ वह शक्ति हैं जो न केवल परिवारों को जोड़े रखती हैं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का साहस भी रखती हैं। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, सरोजिनी नायडू और कल्पना चावला जैसी महान महिलाओं के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि यदि महिला ठान ले तो वह हर ऊँचाई प्राप्त कर सकती है। उन्होंने सभी से समावेशी समाज के निर्माण के लिए बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर डॉ. मोनिका शर्मा, डीन – स्कूल ऑफ लॉ ने महिलाओं के प्रति होने वाली विभिन्न प्रकार की हिंसा पर प्रकाश डालते हुए उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती उमा शर्मा (पूर्व सरपंच, कुम्हारियावास) ने कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है, तभी समाज और देश की वास्तविक प्रगति संभव है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

    इस अवसर पर छात्राओं द्वारा भाषण एवं कविता पाठ प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। साथ ही महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी की गई।

    विश्वविद्यालय के प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी, कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. कमल किशोर जांगिड़ ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित की |

    विश्वविद्यालय के चेयरमेन डॉ. प्रेम सुराणा ने अपने संदेश में कहा कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देकर ही समाज और देश का समग्र विकास संभव है।

    कार्यक्रम का संचालन डॉ. वंदना सिंह ठाकुर ने किया तथा सह-संचालन डॉ. सीताराम माली एवं डॉ. रजनी माथुर द्वारा किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    “जमीनी नेतृत्व और जनविश्वास ही लोकतंत्र की असली ताकत” -डॉ. सी. बी. यादव
    Next Article
    Oil Prices Fall Below $90 Amid Signals of Possible De-escalation in Israel-Iran Conflict; Rajya Sabha Sees Several Unopposed Winners

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment