Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला एवं प्रेरणादायी महिला प्रदर्शनी का आयोजन

    2 months ago

     

    जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर में युवा छात्राओं में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत की प्रेरणादायी महिलाओं पर आधारित कार्यशाला एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हेमंत पारीक ने की।

    यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सहयोग से एमएसएमई जिला विकास कार्यालय, जयपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया तथा इसमें अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएसएमई के सहायक निदेशक श्री गिरिश शर्मा ने अपने संबोधन में जिला विकास कार्यालय जयपुर की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला उद्यमियों को किस प्रकार प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एसबीआई के वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार श्री बृजमोहन मीणा ने छात्राओं को उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु परियोजना प्रस्ताव तैयार करने तथा भविष्य की आर्थिक उन्नति के लिए स्पष्ट रोडमैप बनाने के बारे में मार्गदर्शन दिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संसाधन व्यक्ति श्री नरेंद्र कुमार ने छात्राओं को उपलब्ध अवसरों तथा उनसे जुड़ी चुनौतियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती चेतना साहल तथा आयोजन सचिव डॉ. राजकुमार बैरवा एवं डॉ. शीबा हैदर ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

    कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की तथा प्रदर्शनी में प्रदर्शित भारत की प्रेरणादायी महिलाओं से संबंधित पोस्टरों का गंभीरता से अवलोकन कर उनसे प्रेरणा प्राप्त की।

    कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हेमंत पारीक ने सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Concerns Rise as Desalination Plants Become Potential Targets Amid Iran War
    Next Article
    एसएसजी पारीक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में इग्नू जागरूकता कार्यक्रम: नियमित डिग्री के साथ डुअल डिग्री से संवर सकता है भविष्य

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment